राज्यसभा चुनाव 2026: विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सिंघार नेकहा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है बीजेपी

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष सिंघार नेकहा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है बीजेपी
राज्यसभा चुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि 2028 के बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सिंघार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर देश को तानाशाही की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज़ की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा हमारी लड़ाई सत्ता की नहीं, बल्कि उस विचारधारा के खिलाफ है जो लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना चाहती है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक एकजुट हैं। यह राज्यसभा चुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि 2028 के बदलाव की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को मध्य प्रदेश से कर्नाटक स्थानांतरित कर रही है। एएनआई से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा जहां कांग्रेस का राज है वहां ले जाएंगे और वहीं सुरक्षित रहेंगे। विधायकों के साथ काफी समय के बाद हमें बैठने का मौका मिलेगा। खरीद-फरोख्त चल रही है।

Created On :   9 Jun 2026 6:28 PM IST

Tags

Next Story