क्यों नहीं बन पाई महागठबंधन की सरकार?: नरेंद्र मोदी तीसरी बार इस गलती की वजह से बने थे प्रधानमंत्री? कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी का नाम लेकर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में इंडिया गठबंधन जोरों-शोरों से लगा हुआ है। इसके लिए दिल्ली में गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक भी हो गई है। जिसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी समेत कई बड़े चेहरे शामिल हुए थे। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ममता बनर्जी की हालिया विधानसभा हार के जख्मों को कुरेद दिया है। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी की वजह से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
नीतीश कुमार को लेकर क्या बोले?
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को इन दो नेताओं ने महागठबंधन का संयोजक नहीं बनने दिया है। इस कारण एनडीए में चले गए हैं। उन्होंने आगे यह भी बताया कि जो जिस प्रकार से बोओगे, उसी प्रकार से फल भी मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस मे टीएमसी का विलय करने का सुझाव भी दिया है।
यह भी पढ़े -महिला आरक्षण बिल गिरने पर 22 अप्रैल को बिहार में महागठबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगा आरएलएम
राहुल गांधी को उठाना चाहिए था ये कदम
उदित राज का कहना है कि ममता बनर्जी और अरिंवद केजरीवाल के कामों के कारण नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर तीसरी बार पहुंचे हैं। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में घुमे थे और इंडिया गठबंधन का माहौल बनाया था। लेकिन इस दोनों नेताओं ने उनके माहौल को खराब कर दिया। इस कारण वे महागठबंधन छोड़कर चले गए थे। अगर यह गलती नहीं होती तो भाजपा 150 सीटों के नीचे सिमट कर रह जाती। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं की प्राथमिकता राहुल गांधी ने रोकनी चाहिए थी।
कांग्रेस नेता आगे बताते हैं कि ममता बनर्जी को ईमानदारी से महागठबंधन का साथ निभाना चाहिए। वे अग चाहें तो अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर सकती है। ये बात पूरी तरह से उनपर ही निर्भर करती है।
Created On :   9 Jun 2026 7:45 PM IST








