BJP का दावा, कांग्रेस के 4 मंत्रियों ने प्लांट करवाई थी तख्तापलट की झूठी खबरें

BJP alleged to congress, they planted false news on Indian army
BJP का दावा, कांग्रेस के 4 मंत्रियों ने प्लांट करवाई थी तख्तापलट की झूठी खबरें
BJP का दावा, कांग्रेस के 4 मंत्रियों ने प्लांट करवाई थी तख्तापलट की झूठी खबरें
हाईलाइट
  • 2012 में उड़ी थी तख्ता पलट की खबरें
  • संसदीय कमेटी से मामले की जांच कराने की मांग
  • समाचार प्रकाशित होने के बाद हुआ था काफी बवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल के दौरान 2012 में उड़ी तख्तापलट की खबरों पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि तख्तापलट की गलत खबरें छपवाकर सेना को बदनाम किया गया।

भाजपा ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर मनमोहन सरकार के 4 मंत्रियों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से इस मामले में जवाब मांगा है। भाजपा ने संसदीय कमेटी से मामले की जांच कराने की मांग की है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के कार्यकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। इतना ही नहीं यूपीए-2 के कार्यकाल में भारत की सेना के खिलाफ साजिश तक रची गई थी। 

बता दें कि एक समाचार पत्र में 2012 में एक खबर प्रकाशित की गई थी, जिसमें सेना पर तख्तापलट की कोशिश करने का आरोप लगाया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद काफी बवाल हुआ था। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा कि यूपीए कार्यकाल में कांग्रेस के नेताओं ने भारतीय सेना के खिलाफ झूडी खबरें छपवाई थीं।  

नरसिम्हा ने कहा कि 2012 में आर्मी के खिलाफ प्रकाशित होने वाली गलत खबर के पीछे मनमोहन सरकार के 4 मंत्रियों का हाथ था। ऐसी खबरें छपवाकर सेना को अपमानित किया गया। बता दें कि समाचार प्रकाशित होने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आईबी (इंटेलिजेंस ब्यरो) के अधिकारियों से इसकी जानकारी मांगी थी। आईबी के अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया था। 

 

भाजपा ने कांग्रेस से पूछे 4 सवाल 

- तख्तापलट की गलत स्टोरी के पीछे यूपीए-2 का क्या मकसद था? 

- ये अफवाएं कौन फैला रहा था, यूपीए-2 के कौन-कौन से मंत्री इसमें शामिल थे?

- ऐसी खबरों के पीछे राहुल गांधी का हाथ तो नहीं था? 

- क्या किसी के कहने पर भारत की सेना को बदनाम किया गया था?

Created On :   6 Feb 2019 10:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story