मौसम अपडेट: देश में कोहरा का कहर जारी, विजिबिलिटी हुई कम, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

देश में कोहरा का कहर जारी, विजिबिलिटी हुई कम, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी ठंड, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर भारत के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। जानें आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी का दौर जारी है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में भी भारी ठंड पड़ रही है। साथ ही शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच कोहरे का कहर भी बढ़ रहा है, जिसके चलते विजिबिलिटी काफी ज्यादा घट गई है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लगातार घना कोहरा छा रहा है और लोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के साथ कई अन्य हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग की तरफ से आने वाले एक दो दिनों के लिए शीतलहर, कोहरा और विजिबिलिटी कम होने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरे की स्थिति और ज्यादा गंभीर हो सकती है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा में सुबह से कम विजिबिलिटी देखी जा सकती है। इसके अलावा, पंजाब, बिहार और उत्तराखंड में भी भारी कोहरा देखने को मिल रहा है और कुछ जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से भी ज्यादा नीचे दर्ज की जा सकती है।

किन जगहों पर शीतलहर की चेतावनी?

आने वाले एक दो दिनों में मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चल सकती है। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में भी कम दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो यहां पर लगातार ठंड बढ़ रही है और लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। साथ ही धुंध और कोहरे ने भी लोगों को परेशान करके रखा है। दूसरी तरफ दिल्ली का प्रदूषण भी दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी दिक्कत बना हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में दो महीने से ज्यादा समय तक सूखे के बाद अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर की देर शाम से ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है।

Created On :   19 Dec 2025 11:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story