Delhi Blast Case: दिल्ली कार ब्लास्ट में NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, 9वां आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली कार ब्लास्ट में NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, 9वां आरोपी गिरफ्तार
NIA ने दिल्ली विस्फोट मामले में यासिर अहमद डार को अरेस्ट किया है। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कार ब्लास्ट में एनआईए जांच कर रही है। इस दौरान एजेंसी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। उसने इस हमले में शामिल यासिर अहमद डार को अरेस्ट किया है। वह जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। दिल्ली में पिछले महीने की 10 तारीख को लाल किले के पास एक जोरदार विस्फोट हुआ था। इस मामले में यह नौवीं गिरफ्तारी है। जिसे श्रीनगर जिले के शोपियां से अरेस्ट किया है। यासिर दिल्ली कार ब्लास्ट की साजिश में सक्रीय रूप से शामिल था।

आत्मघाती हमले की ली शपथ

जांच एजेंसी ने बताया कि यासिर सिर्फ साजिशकर्ता ही नहीं है, बल्कि हमले को अंजाम देने की तैयारियों में भी शामिल था। इतनी ही नहीं उसने आत्मघाती हमले के लिए शपथ भी ली थी और आत्मघाती हमले के लिए शपथ भी ली थी। जांच में ये भी सामने आया है कि यासिर का संपर्क इस केस के अन्य आरोपियों से भी था। जिसमें उमर उन नबीं भी शामिल है, जो इस बम धमाके में मारा जा चुका है।

NIA ने इन ठिकानों पर की छापेमारी की कार्रवाई

यासिर का संपर्क इनके अलावा मुफ्ती इरफान जैसे अन्य आरोपियों से भी रहा है। एनआईए मानकर चल रही है कि सभी आरोपी मिलकर दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे। इससे पहले भी जांच एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाईयों के दौरान डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक समाग्री बरामद की गई थी।

मुख्य आरोपियों के ठिकानों पर मारी छापेमारी

यासिर का अलावा, मुख्य आरोपियों में डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी तलाशी की कार्रवाई की गई थी। जो हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य जगहों पर की गई है। इस दौरान एजेंसी को कई अहम सबूत मिले थे। एजेंसी ने यासिर को आज गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे 26 दिसंबर तक एजेंसी की रिमांड पर भेज दिया है।

Created On :   18 Dec 2025 7:41 PM IST

Tags

Next Story