दिल्ली के साकेत कोर्ट के परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, अस्पताल में इलाज जारी, फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश तेज

कोर्ट में चली गोली दिल्ली के साकेत कोर्ट के परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ चली गोलियां, अस्पताल में इलाज जारी, फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश तेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। जिसकी वजह से कोर्ट के चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। खबर है कि, कोर्ट के परिसर में कई राउंड गोलियां चली हैं। गोली चलाने वाला शख्स कोर्ट में वकील के भेष में आया था ताकि कोई उसे पहचान न सके। वहीं घायल महिला को दिल्ली के मैक्स साकेत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसकी प्रारंभिक इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, महिला पर चार राउंड गोलियां चलाई गई थी ताकि उसकी जान ली जा सके। हालांकि, फायरिंग में महिला को 3 गोली लगी है। गोली लगने के तुरंत बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। खबरों की मानें तो, महिला की स्थिति नाजुक है जिसका फिलहाल इलाज चल रहा है।

शख्स की हुई पहचान

वहीं इस कारनामे को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि, ये एक हिस्ट्रीशीटर है और इन दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुके हैं। महिला पर गोली चलाने वाले पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पैसे के लेन देन की वजह से उसने महिला पर गोली चलाई है। अब इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस एक्टिव हो गई है और फायरिंग करने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस का अब इस घटना पर आधिकारिक तौर पर बयान आ चुका है। उनका कहना है "साकेत कोर्ट में सुबह 10.30 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घायल एम राधा नाम की महिला की उम्र 40 से अधिक है। महिला के पेट में दो तथा हाथ में एक गोली लगी है, जिसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। आरोप है कि, पीड़िता और अधिवक्ता राजेंद्र झा के खिलाफ साकेत कोर्ट में 420 का मुकदमा दर्ज था, जिसकी आज सुनवाई होनी थी। प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई। आरोपी कैंटीन के बैक एंट्री गेट के रास्ते फरार हो गया। कानून व्यवस्था का कोई मामला नहीं है, साकेत कोर्ट में स्थिति सामान्य है आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर सक्रिय कर दी गई हैं।"

राम भरोसे दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था- केजरीवाल

साकेत कोर्ट के अंदर गोली चलने की घटना का जिक्र करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि, राजधानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बादमाशों का खौफ पुलिस से नहीं है। केजरावाल ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन पैदा करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा राम भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

 

Created On :   21 April 2023 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story