Delhi Violence: दिल्ली हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, अब तक 38 लोगों ने जान गंवाई

Delhi Violence: दिल्ली हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, अब तक 38 लोगों ने जान गंवाई
Delhi Violence: दिल्ली हिंसा की जांच के लिए SIT का गठन, अब तक 38 लोगों ने जान गंवाई
हाईलाइट
  • गगन विहार में नाले से मिली दो और लाशें
  • दिल्ली हिंसा में अबतक 35 लोगों की मौत
  • हालात पर काबू पाने में जुटी दिल्ली पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बीते तीन दिनों से नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जारी हिंसा भले ही थमती नजर आ रही हो, लेकिन लोगों के बीच दशहत का माहौल अब भी बना हुआ है। इस हिंसा में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि 364 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। गृहमंत्रालय दिल्ली की स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में काम कर रहा है ! दिल्ली हिंसा प्रभावित इलाकों में प्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति बनाने की अपील कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिल्लीवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुआवजे का ऐलान किया हैओ उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए दिया जाएगा। इस बीच, आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर कार्रवाई हुई है. दिल्ली पुलिस ने उनके घर को सील कर दिया है। बता दें कि कल (बुधवार) हाई कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र और राज्य सरकार एक्शन में आई है, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर दिल्ली की सड़कों पर उतर लोगों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया।

Delhi Violence Live updates

8.40 PM: आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का केस दर्ज हुआ है। केस दयालपुर थाने में दर्ज हुआ है.क्राइम ब्रांच जांच करेगी।

8.14 PM: दिल्ली हिंसा में घायल हुए एक और शख्स की मौत हो गई है। जीटीबी हॉस्पिटल में 34 लोगों की मौत हुई है। यहां पर 12 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। 49 घायलों का अभी भी इलाज चल रहा है। 210 से ज्यादा घायल जीटीबी हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाए गए थे। एलएनजीपी हॉस्पिटल में 3 घायलों की मौत हुई है। जय प्रकाश में 1 घायल की मौत हुई है।

7.26 PM: दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लके और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद ये आंकड़ा 37 पहुंच गया है। जीटीबी हॉस्पिटल में 33, एलएनजेपी हॉस्पिटल में 3 और जेपी में 1 घायल की मौत हुई है।

06.42 PM: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के तहत दो विशेष जांच दलों (SIT) का गठन किया गया है। सभी FIRs को SIT को हस्तांतरित कर दिया गया है। डीसीपी जॉय तिर्की और डीसीपी राजेश देव के अधीन क्राइम ब्रांच की दो SITs का गठन किया गया है। दोनों टीमों के काम की निगरानी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच, बीके सिंह करेंगे।

 

 

06.20 PM: पुलिस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के खजूरी खास इलाके में AAP पार्षद ताहिर हुसैन की एक फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

 

 

06.04 PM: दिल्ली पुलिस PRO एमएस रंधावा ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली इलाके की स्थिति आज सामान्य है, आज कोई भी घटना नहीं हुई। सारे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं। अभी तक हम 48 FIR दर्ज कर चुके हैं। जैसे जैसे तथ्य स्पष्ट हो रहे हैं वैसे और भी FIR दर्ज हो रहे हैं।

 

 

05.57 PM: भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि कोई देश को तोड़ने की बात करे तो उससे कोई सवाल नहीं पूछता, किसी की घर की छत पर पेट्रोल बम मिल रहे हैं, हथियार मिल रहे हैं, उनमें से किसी से सवाल नहीं पूछा जा रहा। लेकिन, जिस व्यक्ति ने 35 लाख लोगों का रास्ता खुलवाने के लिए अनुरोध किया तो उसे आतंकवादी कहा जा रहा है।

 

 

12.53 PM: प्रतिनिध मंडल में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, रणदीप सुरेजवाला समेत कई नेता शामिल हैं। राष्ट्रपति कोविंद को कांग्रेस की ओर से मेमोरेंडम दिया गया।

12.52 PM: दिल्ली हिंसा मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंच गया।

12.30 PM: दिल्ली में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गगन विहार इलाके में गुरुवार को पुलिस को दो शव मिले। दिल्ली पुलिस को जोहरीपुर एक्सटेंशन के पास नाले में ये दो लाशें मिली हैं। 

12.21 PM: दिल्ली में मरने वालों की संख्या हुई 35, अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

12.02 PM: कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल अब से कुछ देर में राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के अन्य नेता भी होंगे शामिल।

11.49 AM: आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर लग रहे आरोपों पर पार्टी सांसद संजय सिंह ने बयान दिया है। अगर किसी के खिलाफ सबूत मिलते हैं, तो एक्शन जल्द से जल्द होना चाहिए।

11.20 AM: दिल्ली हिंसा के दौरान भीड़ का शिकार बने आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा के घर भाजपा सांसद विजय गोयल पहुंचे। यहां परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी।

11.05 AM: दिल्ली में हिंसा के बाद अब शांति का माहौल है। सुरक्षाबलों की ओर से हिंसा प्रभावित इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

10.55 AM: दिल्ली हिंसा और उसके बीच हाई कोर्ट के जस्टिस के हुए ट्रांसफर के मसले पर कांग्रेत प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और कहा, ऐसा लग रहा है कि देश में न्याय करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

10.30 AM: दिल्ली हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह गुरु तेग बहादुर अस्पताल की ओर से नया आंकड़ा के मुताबिक सुबह तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

10.20 AM: राहुल ने अपने ट्वीट में जस्टिस लोया को याद किया और लिखा कि बहादुर जज लोया को नमन, जिनका ट्रांसफर नहीं किया गया था।

10.12 AM: दिल्ली हाई कोर्ट के जज का ट्रांसफर पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा आधी रात में जस्टिस मुरलीधर का तबादले से हैरानी हुई। सरकार न्याय का मुंह बंद करना चाहती है।

09.47 AM: दिल्ली फायर डिपार्टमेंट का कहना है कि रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से 19 फोन आए। 

09.30 AM: दिल्ली के मौजपुर इलाके में जहां पर सबसे पहले हिंसा भड़की थी। उस जगह अब सबकुछ शांत होने लगा है, यहां पर वाहनों का चलन बढ़ने लगा है. हालांकि, अभी भी सुरक्षाबलों की भारी तैनाती है।

09.10 AM: राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। गुरुवार सुबह गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के साथ अब मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। 

Created On :   27 Feb 2020 6:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story