Bihar Politics: तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा ऐलान, इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार

तेज प्रताप यादव ने किया बड़ा ऐलान, इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में उतारेंगे उम्मीदवार
तेज प्रताप यादव की पार्टी पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनका आगे कहना है कि मौजूदा समय में कोई भी सुरक्षित नहीं है

डिजिटल डेस्क, पटना। जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान सामने आया है। वह अपनी पार्टी के विस्तार करने में लगे हैं। इस बीच उनका कहना है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनका आगे कहना है कि मौजूदा समय में कोई भी सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम भी असुरक्षित है। कोई भी हमला कर सकता है। हमारी बहन को हमारा पूरा सपोर्ट है। हम सरकार से मांग करते है कि जो लोग सड़क किनारे मेहनत करते हैं उनके रहने के लिए उचित इंतजाम किए जाए। बता दें कि अगले साल पश्चिम बंगाल और यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे।

बिहार बुलडोजर कार्रवाई पर दी प्रतिक्रिया

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की सदस्यता अभियान का आयोजन पटना में शुक्रवार को रखा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया, "हमारा लक्ष्य है कि सदस्यता अभियान के तहत पूरे देश में पार्टी का सदस्य बनाना है। लोग पार्टी-संगठन से जुड़ रहे हैं। हर राज्य में पार्टी को फैलाना है। राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनानी है।" इस दौरान राज्य में बुलडोजर कार्रवाई पर कहा, "सरकार से हमारी मांग है कि जो गरीब सड़क के किनारे रह रहे हैं उनके लिए कोई व्यवस्था की जाए। उनके छोटे छोटे बच्चे हैं। उनके लिए भी व्यवस्था हो, उन्हें भी कहीं रोजी रोजगार मिले।"

पार्टी को लेकर दी ये जानकारी

जनशक्ति जनता दल प्रमुख ने कहा कि हमारी पार्टी की वेबसाइट तैयार की जा रही है। जिसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी। उनका आगे कहना है कि प्रदेश में हुए चुनाव के बाद से कई पार्टियां शिथिल हो गई है, लेकिन हमारी पार्टी सक्रिय है। जिसके लिए हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। बताते चलते है कि बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई है, यहां तक की वे खुद भी चुनाव हार गए हैं।

Created On :  

Tags

Next Story