Aarogya Setu एप में मिली खामी, फ्रेंच हैकर के दावे पर सरकार ने दी सफाई

Aarogya Setu एप में मिली खामी, फ्रेंच हैकर के दावे पर सरकार ने दी सफाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक फ्रेंच हैकर ने भारत की कोरोना ट्रैकिंग Aarogya Setu एप को लेकर बड़ा दावा किया है। हैकर का कहना है कि आरोग्य सेतु एप में खामी है, जिस कारण 9 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है। उन्होंने ये भी कहा है कि राहुल गांधी ने इस एप के बारे में सही कहा है। 

फ्रेंच हैकर Robert Baptiste ने कहा कि उन्होंने आरोग्य सेतु एप में खामी ढूंढी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि Aarogya Setu एप की सिक्योरिटी में गड़बड़ी मिली है। 9 करोड़ भारतीय यूजर्स की प्राइवेसी को खतरा है। क्या आप प्राइवेट में कॉन्टेक्ट कर सकते हैं। 

इस ट्वीट के बाद Robert Baptiste ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आरोग्य सेतु एप को लेकर उनके ट्वीट के 49 मिनट बाद कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT) और नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) की टीम ने संपर्क किया। मैंने उन्हें एप की खामी के बारे में बताया है। हैकर रॉबर्ट ने आगे कहा है कि भारत के यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अबतक आरोग्य सेतु एप में खामी को बताया नहीं है। उन्होंने कहा, "वो इस खामी के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।" 

यूजर को नहीं खतरा:
आरोग्य सेतु ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया कि एप में किसी प्रकार के डेटा या सुरक्षा उल्लंघन की पहचान नहीं पाई गई है। हमें सुरक्षा के मुद्दे पर हैकर द्वारा सतर्क किया गया। जिसके बारे में हमने हैकर के साथ चर्चा की है। हैकर द्वारा किसी यूजर की कोई व्यक्तिगत जानकारी खत्म होना नहीं पाई गई है। 


 

Created On :   6 May 2020 2:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story