दिल्ली में कांग्रेस की महारैली: कल रामलीला मैदान में 'वोट चोरी' के खिलाफ महा अंदोलन का आयोजन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

कल रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ महा अंदोलन का आयोजन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा
महारैली को सुगम बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मैदान का आज शनिवार को दौरा किया। इस रैली के लिए कांग्रेस ने टैग लाइन 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में कल रविवार को कांग्रेस महारैली का आयोजन कर रही है। इसमें पार्टी चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बीजेपी को वोट चोरी के गंभीर मुद्दे पर घेरने का काम करेगी। इस आयोजन को सुगम बनाने के लिए दिल्ली कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मैदान का आज शनिवार को दौरा किया। इस रैली के लिए कांग्रेस ने टैग लाइन 'वोट चोर गद्दी छोड़ो' दी है।

दिल्ली कांग्रेस चीफ ने बताया कि कल रामलील मैदान में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक पहुंचने वाले हैं। इसके लिए वहां की सुविधाओं का आज जायजा किया। मैदान पर रैली सुचारु रूप से संपन्न हो इसके लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

रैली में कांग्रेस के ये नेता रहेंगे मौजूद

देवेंद्र यादव ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोड़ो की रैली में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, अनिल भारद्वाज, जतिन शर्मा, एडवोकेट सुनील कुमार सहित संगठन के जिला, महिला, निगम और सेवादल से जुड़े नेता समेत कई अन्य नेता रैली मे शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह महारैली केवल मैदान तक ही सीमित नहीं है। आज पूरे दिन दिल्ली की पांच जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक हुई। जिसमें पूर्व सांसद रमेश कुमार, सोशल मीडिया और कम्यूनिकेशन विभाग के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य हर बूथ से ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया है।

देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात

इस मीटिंग के दौरान देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा, "अगर वोट की चोरी को रोकना है तो भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर खुलकर सामने आना होगा।" उन्होंने आगे कहा, "चूंकि महारैली दिल्ली में हो रही है, इसलिए दिल्ली कांग्रेस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। सभी ब्लॉकों में बसों के स्थान तय कर दिए गए हैं और कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी दे दी गई है। लंबे समय से चल रहे जागरूकता अभियानों का असर अब साफ दिखाई दे रहा है।"

बीजेपी पर लगाए ये आरोप

दिल्ली कांग्रेस प्रमख ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि जिन लोगों की वोट चोरी सबसे ज्यादा होगी ही, जिसमें दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाता शामिल है। उन्होंने आगे दावा किया और कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग मिलकर पिछले 10-12 सालों में व्यवस्थित तरीके से वोट चोरी कर रही है। इस दौरान हाल ही में हुए दिल्ली नगर निगम के उपचुनावों का हवाला देते हुए कहा कि एक ही वार्ड में एक ही मतदाता के दर्शनों वोट मिले हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पार्टी के ये वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

देवेंद्र यादव ने बताया कि वोट चोर गद्दी छोडो महारैली को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करने वाले हैं। इस रैली के माध्यम से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे से बीजेपी सरकार को सरकार से बाहर करने का संदेश दिया जाएगा।

Created On :   13 Dec 2025 10:41 PM IST

Tags

Next Story