मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी 

Gautam Adani becomes Asias richest person
मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी 
अंबानी से आगे निकले अडानी मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी 
हाईलाइट
  • लिस्ट में एलन मस्क शीर्ष पर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में शेयरों की गिरावट के कारण बड़े अरबपतियों की दौलत पर असर पड़ा है, जिस कारण अरबपतियों की रैंकिंग में भी बदलाव आ गया है। शेयर बाजारों की इसी हलचल के बीच अडानी समूह के गौतम अडानी अब एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए है।

उन्होंने हमवतन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अम्बानी को पीछे छोड़ा। Forbes’ Real Time Billionaire के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ 90.1 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए हैं।

इससे पहले भी अडानी मुकेश अंबानी को पछाड़ने के करीब पहुंचे हैं, लेकिन तब आगे नहीं निकल पाए थे। अंबानी की कुल नेटवर्थ अब 89 अरब डॉलर रह गई है। मुकेश अंबानी अब ग्लोबली 11वें स्थान पर और भारत व एशिया में दूसरे स्थान पर हैं।

दौलत कम हुई, फिर भी अडानी नंबर-1 

Forbes’ Real Time Billionaire लिस्ट के अनुसार, गौतम अडानी एंड फैमिली (Gautam Adani Family) दुनिया में अभी 90 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ 10वें पायदान पर हैं। पिछले 24 घंटे में उनकी दौलत 672 मिलियन डॉलर कम हुई है, लेकिन शीर्ष अरबपतियों को ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछले काफी समय से भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे मुकेश अबानी की संपत्ति पिछले 1 दिन में 2.2 बिलियन डॉलर कम हो गई।  

मस्क अभी भी नंबर-1 पर विराजमान 

पिछले 1 दिन में नेटवर्थ में 3.3 बिलियन डॉलर की गिरावट के बावजूद मस्क अब भी 232.3 बिलियन डॉलर की दौलत के साथ दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बने हुए है। अमेजन के जेफ बेजोस को भी बड़ा नुकसान हुआ है और वह एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे पायदान पर आ गए हैं। बेजोस की कुल दौलत  11.8 बिलियन डॉलर कम होकर 164.8 बिलियन डॉलर रह गई है। 

fdbfghfgh

जुकरबर्ग को भी लगा झटका 

मेटा (पहले फेसबुक) के MarK Zuckerberg को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। उनकी कंपनी के शेयरों में गुरुवार को आई 26 फीसदी की भारी देखने को मिली, जिस कारण Zuckerberg की दौलत को 29.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। उनकी कुल संपत्ति कम होकर 84.8 बिलियन डॉलर पर आ गई है।  वह अभी अडानी और अंबानी के बाद 12वें स्थान पर हैं। 

दुनिया के टॉप 15 अमीरों में सिर्फ चायनीज बिजनेसमैन झोंग शानशान को फायदा हुआ है, जिनकी संपत्ति पिछले 24 घंटे में 2.2 बिलियन डॉलर बढ़कर 77.2 बिलियन डॉलर हो गई है और वह 15वें स्थान पर हैं। 
 

Created On :   4 Feb 2022 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story