राम रहीम का करीबी पवन इंसां गिरफ्तार, बाबा पर भी जासूसी के आरोप

Gurmeet Ram rahim supporter Pawan insa arrested by SIT from panipat
राम रहीम का करीबी पवन इंसां गिरफ्तार, बाबा पर भी जासूसी के आरोप
राम रहीम का करीबी पवन इंसां गिरफ्तार, बाबा पर भी जासूसी के आरोप

डिजिटल डेस्क, पानीपत। साध्वी से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। सोमवार को हरियाणा पुलिस एसआईटी ने राम रहीम के करीबी पवन इंसां को गिरफ्तार कर लिया है। एसआईटी ने पवन इंसां को पंजाब के लालडू से पकड़ा है। हरियाणा पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड की सूची में डाल रखा था। पवन ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा रखी थी। उसका एक अन्य सहयोगी आदित्य इंसां अभी भी फरार है।

जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को पंचकूला में कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद खतरनाक तरीके से हिंसा भड़की थी। इस हिंसा के बाद से ही पवन इंसां, आदित्य इंसां और हनीप्रीत फरार थे। हनीप्रीत को तो कुछ दिन पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पवन इंसां, आदित्य इंसां और हनीप्रीत तीनों वाट्सएपक कॉलिंग से एक दूसरे से संपर्क में रहते थे। हनीप्रीत ने पकड़े जाने के बाद यह खुलासा किया था। अब पवन इंसां को भी पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

 

जासूसी गतिविधियों में शामिल राम रहीम

गुरमीत राम रहीम पर जासूसी गतिविधियों में शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। डेरा से एक नहीं बल्कि कई स्पाई कैमरे मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने जो 92 पेन ड्राइव और 65 हार्ड डिस्क बरामद किए थे, उसके अलावा डेरे की सेनिटाइजेशन ड्राइव के दौरान भी 68 हार्ड डिस्क और 11 पेन ड्राइव बरामद किए गए हैं। इन हार्ड डिस्क्स में जासूसी या स्टिंग के वीडियो मौजूद हो सकते हैं। आशंका ये भी है कि खुद को देशभक्त कहने वाला गुरमीत राम रहीम कहीं देश की सुरक्षा को खतरे में तो नहीं डालने वाला था।

 

राम रहीम से मिलने पहुंचे परिजन

साध्वियों से रेप केस में 20 साल की जेल की सजा काट रहे राम रहीम से मिलने उसका परिवार सोमवार को रोहतक पहुंचा। इस बार राम रहीम के बेटा, बेटी और दामाद के साथ पहली बार डेरे के चेयरपर्सन विपश्यना भी उससे मिलने पहुंची। जेल में करीब दो घंटे की मुलाकात के बाद राम रहीम के परिजन सिरसा के लिए रवाना हो गए।

Created On :   20 Nov 2017 6:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story