Mallikarjun Kharge News: असम में पीएम मोदी ने साधा था कांग्रेस पर निशाना, तो भड़क गए खड़गे, कहा- 'अगर वे फेल होते हैं तो वो हर चीज के लिए...'

असम में पीएम मोदी ने साधा था कांग्रेस पर निशाना, तो भड़क गए खड़गे, कहा- अगर वे फेल होते हैं तो वो हर चीज के लिए...
पीएम मोदी के कांग्रेस वाले बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भड़क गए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वे सुरक्षा देने में असफल रहे तो वो हमें कैसे दोष दे सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर असम गए हैं। उन्होंने नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर एंड केमिकल कंपनी लिमिटेड में यूरिया संयंत्र के उद्घाटन किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित किया है। संबोधन में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों की समस्याओं को लेकर भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को असमियों की कोई परवाह नहीं है। इस पर ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर वे फेल होते हैं तो वे हर चीज के लिए विपक्ष को दोष देते हैं।

क्या बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार केंद्र में है और अगर वे सुरक्षा देने में विफल होते हैं तो वे हमें कैसे दोषी ठहरा सकते हैं। क्या विपक्षी पार्टियां सत्ता में हैं? अगर वे विफल होते हैं तो वो हर चीज के लिए विपक्ष को ही दोष देते हैं।

VB-जी राम जी बिल पर क्या बोले खड़गे?

मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीबी जी राम जी बिल पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मनरेगा गरीबों की जीवनरेखा है। सरकार गरीब लोगों का हक छीन रही है। सरकार गरीब लोगों को अमीर लोगों का गुलाम बनाना चाहती है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ये बिल सिर्फ और सिर्फ सरकार की ही मदद कर रहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस अब भी देश विरोधी सोच को आगे बढ़ा रही है। लोग असम के जंगल, जमीन पर उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को बनाना चाहते हैं, जिनसे उनका वोट बैंक मजबूत होता है। कांग्रेस को असम और असम के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है।

Created On :  

Tags

Next Story