- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- कुलगाम
- /
- जम्मू-कश्मीर: SSB जवान ने अपने...
जम्मू-कश्मीर: SSB जवान ने अपने सीनियर को मारी गोली, फिर ली खुद की जान

हाईलाइट
- SSB जवान ने अपने सीनियर की गोली मारकर की हत्या
- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले का मामला
- फिर सर्विस राइफल से खुद को भी मार ली गोली
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने पहले अपने सीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि एसएसबी के जवान ने सोमवार देर शाम अपने सीनियर सहायक सब इंस्पेक्टर की कुलगाम कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में अपनी सर्विस राइफल से खुद को भी गोली मार ली। घटना के पीछे की वजह उन दोनों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सूत्रों ने कहा कि मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
Created On :   7 July 2020 9:00 AM IST
Next Story












