Operation Akhal: कुलगाम में रातभर जारी रही गोलीबारी, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 9 दिनों से चल रहा ऑपरेशन अखल

कुलगाम में रातभर जारी रही गोलीबारी, आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 9 दिनों से चल रहा ऑपरेशन अखल
  • ऑपरेशन अखल का 9वां दिन आज
  • अखाल में रातभी हुई फायरिंग
  • 2 जवानों ने देश के लिए दिया बलिदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखाल में भारतीय सेना आतंकवादियों से लड़ रही है। शनिवार (9 अगस्त) को मुठभेड़ का 9वां दिन है। रात हुई झड़प में दो जवानों के शहीद होने की जानकारी सामने आई है। इलाके में पूरी रात फायरिंग की आवाज सुनी गई। वहीं, पिछली रात आतंकी मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हुए थे। भारतीय सेना की चिनार कोर ने इस बात की जानकारी दी। कोर ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह, रातभर चली गोलीबारी में शहीद हो गए।

2 जवान शहीद

भारतीय सेना की चिनार कोर ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर कर लिखा, चिनार कोर राष्ट्र के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरों, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीयसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है।ऑपरेशन जारी है।

पूरी रात हुई गोलीबारी

चिनार कोर ने बताया कि रात भर रुक-रुक कर और तीव्र गोलीबारी जारी रही। सतर्क सैनिकों ने संतुलित गोलीबारी से जवाब दिया और संपर्क बनाए रखते हुए घेराबंदी कड़ी कर दी। सुरक्षा बलों ने अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया है।

Created On :  

Tags

Next Story