PM Modi's Visit to Meerut: मेरठ की क्रांतिकारी धरा को पीएम मोदी देंगे सौगात, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का करेंगे भव्य उद्घाटन

मेरठ की क्रांतिकारी धरा को पीएम मोदी देंगे सौगात, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो का करेंगे भव्य उद्घाटन

डिजटल डेस्क, लखनऊ। क्रांतिकारी धरा मेरठ एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनने जा रहा है। मेरठ की क्नेक्टिविटी और प्रगति की नई बुलंदियों को छुएंगे। प्रधानमंत्री का मुख्य आकर्षण नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का भव्य उद्धाटन होगा। पीएम मात्र 20 मिनट के भीतर दोपहर 12.30 से 12.50 बजे के बीच उद्धाटन करेंगे। यह देश की पहली ऐसी प्रणाली है जहां एक ही ट्रैक पर हाई स्पीड रीजनल ट्रेन और स्थानीय मेट्रो दोनों दौड़ेगी। उनका का यह दौरा कुल 2 घंटे 15 मिनट अर्थात 105 मिनट का होगा।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा हम यूपी समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी के तेज विस्तार के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी दिशा में कल दोपहर करीब 12.30 बजे मेरठ में देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के उद्धाटन का सौभाग्य मिलेगा। इसके साथ ही नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दूसरे खंडों के शुभारंभ के साथ ही दिल्ली-मेरठ भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करुंगा। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं (Development Projects) को शुरू करने का भी सुअवसर मिलेगा।

105 मिनट मेरठ की धरती पर रहेंगे- पीएम मोदी

उद्धाटन के बाद पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे से 1.50 तक करीब 50 मिनट तक भाषण देंगे। इस दौरान वह मेरठ और पश्चिमी यूपी के लिए भविष्य के विजन को साझा करेंगे। 105 मिनट मेरठ की धरती पर रहेंगे।

मेरठ की क्रांतिकारी धरा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है! प्रधानमंत्री 'नमो भारत ट्रेन' का लोकार्पण क्षेत्र की कनेक्टिविटी और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Created On :   22 Feb 2026 2:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story