भारत पर अब ट्रंप टैरिफ कितना?: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ट्रंप टैरिफ पर दिए गए फैसले के बाद भारत सरकार सक्रिय, केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ के आदेश के बाद देश में पड़ने वाले असर का मंथन कर रही है। अमेरिका की अदालत ने बीते शुक्रवार को टैरिफ लगाने के मामले में फैसला दिया है। यह निर्णय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस टैरिफ नीति के खिलाफ आया था, जिसमें दुनिया के कई देशों पर ट्रंप प्रशासन ने भारी शुल्क लगाए थे। इसे वहां की कोर्ट ने अवैध बताया है। इसके बाद आज केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का बयान सामने आया है।
मंत्रालय का कहना है कि शुक्रवार को अमेरिका के टैरिफ से जुड़े घटनाक्रम और उनके संभावित प्रभावों पर भारत मंथन कर रहा है। साथ ही उसने बताया कि कोर्ट के फैसले और इस संबंध में डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस रिलीज का जिक्र किया है। जिसमें ट्रंप ने बताया था कि टैरिफ रद्द होने के बाद वे 10 फीसदी टैरिफ लगाएंगे।
यह भी पढ़े -अमेरिकी टैरिफ हटने से भारत का निर्यात बढ़ेगा और नौकरियों के अधिक अवसर पैदा होंगे इंडस्ट्री
हर फैसले का गहनता से अध्ययन
केंग्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हमने कल (शुक्रवार) टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का संज्ञान लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है।" उसने आगे कहा, "अमेरिकी प्रशासन की ओर से कुछ कदमों की घोषणा की गई है। हम इन सभी घटनाक्रमों और उनके प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं।"
मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत सरकार इन घटनाओं की बारीकी से जांच करने में जुट गई है, ताकि अमेरिका के संभावित असर को आसानी से समझा जा सके।
अदालत के फैसले के बाद ट्रंप की टिप्पणी
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप टैरिफ को अवैध घोषित किया था। इस निर्णय के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी देशों के आयातों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने के संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप का नया टैरिफ 24 फरवरी, 2026 को भारतीय समयानुसार सुबह 10.31 बजे से लागू हो जाएंगे।
यह भी पढ़े -1912 से चली आ रही परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, मेलानिया ट्रंप ने 2025 शपथग्रहण गाउन म्यूजियम को किया दान
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा, "मुझे यह बताते हुए गर्व है कि मैंने ओवल ऑफिस से सभी देशों पर वैश्विक 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के आदेश पर साइन किए हैं, जो लगभग तुरंत प्रभाव से लागू होगा।"
कोर्ट के फैसले के बाद भारत पर कितना लगता टैरिफ
अमेरिका के इस कानूनी बदलाव के बाद भारत पर 18 फीसदी से घटकर 3.5 प्रतिशत हो सकता था, जो ट्रंप के पहले कदम 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' दर्जे के तहत लागू किया गया था। हालांकि ट्रंप ने कोर्ट के आदेश के बाद तुरंत कदम उठाते हुए शनिवार तक नया आदेश जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने दुनिया के सभी देशों पर, इसमें भारत भी शामिल है, पर 10 फीसदी टैरिफ लागू करना के आदेश जार कर दिए है। ट्रंप प्रशासन इसे 24 फरवरी से लागू करने जा रहा है।
Created On :   21 Feb 2026 8:01 PM IST












