सुरक्षा एजेंसियों की सफलता: जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया सड़क किनारे रखा IED, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया सड़क किनारे रखा IED, दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। गांदरबल में सड़क के किनारे एक बैग में IED रखा था जिसे एजेंसियों ने डिफ्यूज कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह सफलता ऐसे समज पर मिली है जब दिल्ली में पहले से ही अलर्ट पर है। जानकारी है कि दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा बड़े हमले की फिराक में है।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। एक तरफ लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली में लाल किले और मंदिरों को निशाना बनाने की फिराक में है तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने बड़े हमले को नाकाम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गांदरबल में सड़क के किनारे एक बैग में IED रखा था जिसे एजेंसियों ने सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

बैग में रखा था आईईडी

न्यूज रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहेस्तान कॉलोनी के पास गुलाब शेख मोहल्ले में सड़क के किनारे एक बैग में आईईडी रखा हुआ था। लेकिन सुरक्षाबलों ने ब्लास्ट होने से पहले खतरे को टाल दिया। एजेंसियों को यह सफलता ऐसे वक्त पर मिली है जब दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट है। इंटेल है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लाल किले और चांदनी चौक के आस-पास स्थित मंदिरों को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहा है।

दिल्ली की बढ़ी सुरक्षा

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां फौरन एक्टिव मोड में आ गई हैं। लाल किला, चांदनी चौक सहित आस-पास के भीड़-भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की मस्जिद में हुए धमाके के बाद आतंकी संगठन LeT ने भारत में IED ब्लास्ट करने की फिराक में है। आपको बता दें कि, यह एक आतम्घाती हमला था जिसमें कम से कम 31 लोग की मौत हुई थी। वहीं, 160 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई थी। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली थी।

Created On :   21 Feb 2026 2:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story