AI इम्पैक्ट समिट 2026: समिट डिक्लेरेशन पर 86 देशों और 2 इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ने किए हस्ताक्षर

समिट डिक्लेरेशन पर 86 देशों और 2 इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ने किए हस्ताक्षर
AI समिट में यूथ कांग्रेस नेताओं के विरोध पर कई नेताओं ने कांग्रेस की आलोचना की, देश के हित की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। AI इम्पैक्ट समिट के डिक्लेरेशन पर 86 देशों और 2 इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ने हस्ताक्षर किए हैं। इसकी जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मूलमंत्र को सारी दुनिया ने अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी के विजन को सारे विश्व ने स्वीकार किया है। AI की तकनीक सभी को मिले यह सभी ने स्वीकारा है। सभी देशों ने कहा है कि मिलकर काम करें। करीब सभी देशों ने इसमें भागीदारी की है। केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने ये भी कहा समिट के पांचवें दिन भी बहुत जोश है, AI समिट में कई टेक्निकल सॉल्यूशन पेश किए गए, स्टार्टअप्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

बीएसपी चीफ मायावती ने एआई समिट में कांग्रेस समर्थकों की ओर से किए गए प्रदर्शन पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे, तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है, जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कल AI समिट में यूथ कांग्रेस नेताओं के विरोध पर कहा कांग्रेस पार्टी का विरोध निंदनीय है, यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि देश के खिलाफ एक जुर्म है। माफी मांगने के बजाय, कई कांग्रेस नेता इसे सही ठहरा रहे हैं। यह बहुत शर्मनाक है। जब देश के हित की बात हो तो राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह कांग्रेस पार्टी की हताशा है क्योंकि वे चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं और अब देश के खिलाफ काम कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यूथ कांग्रेस के विरोध पर कहा AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के कहने पर जिस प्रकार से अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया गया, मैं इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, भाजपा का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने लगी है। यह निंदनीय है। जिस प्रकार भारत हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, ऐसे में जब वैश्विक स्तर पर इतना बड़ा कार्यक्रम हो रहा है, ऐसे में इस तरह के प्रदर्शन से कांग्रेस ने अपने दिमागी दिवालियापन का प्रमाण दिया है। कांग्रेस, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

Created On :   21 Feb 2026 2:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story