Delhi SIR News: दिल्ली में बढ़ गया SIR का समय, अब 17 अगस्त को नहीं, इस तारीख पर आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

दिल्ली में बढ़ गया SIR का समय, अब 17 अगस्त को नहीं, इस तारीख पर आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में मतदाता के विशेष गहन संशोधन में अब बदलाव किया गया है। अब ये सूची 17 अगस्त की जगह 27 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग ने नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन पहले से तय समय से ज्यादा दिनों तक किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब 17 अगस्त को आने वाली मतदाता सूची अब 27 अक्टूबर को आएगी।

अब इस तारीख तक होगा घर-घर सत्यापन

चुनाव आयोग के नए कार्यक्रम के मुताबिक, बूथ स्तर के अधिकारी अब 17 अगस्त, 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसी दिन मतदान केंद्रों के पुनर्गठन का काम भी पूरा किया जाएगा। इसके बाद चौबीस अगस्त को मतदाता सूची का प्रारंभिक मसौदा जारी किया जाएगा, ताकि लोग उसमें अपना नाम और अन्य जानकारी देख सकें।

नाम जुड़वाने या गलती सुधारने का मिलेगा मौका

अगर किसी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है या उसमें किसी तरह की गलती है, तो उसे सुधारने या आपत्ति दर्ज कराने का पूरा अवसर मिलेगा। इसके लिए 24 अगस्त से 23 सितंबर, 2026 तक दावा और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी। इस दौरान लोग अपने दस्तावेजों के साथ आवेदन देकर जरूरी बदलाव की मांग कर सकते हैं।

कब आएगी अंतिम मतदाता सूची?

दावा और आपत्तियों पर सुनवाई और उनका निपटारा 24 अगस्त से 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। सभी मामलों की जांच पूरी होने के बाद 27 अक्तूबर, 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी जानकारी जांच लें और जरूरत पड़ने पर तय अवधि के भीतर आवेदन जरूर करें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Created On :   4 Aug 2026 7:36 PM IST

Tags

Next Story