CJP Protest Update: कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर किया प्रदर्शन शुरू, समर्थकों ने दोबारा बनाया मंच

कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर किया प्रदर्शन शुरू, समर्थकों ने दोबारा बनाया मंच
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर दोबारा से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सोमवार रात 10.30 बजे से हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर दोबारा से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत सोमवार रात 10.30 बजे से हो गई है। सीजेपी ने फिर से मंच तैयार कर लिया है और वे अब जंतर-मंतर के भीतर ही विरोध प्रदर्शन करेगी। ये घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब पर्यावण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने एक संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा कि था कि उनका अनशन अभी जारी रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने जंतर-मंतर कराया खाली

इससे पहले सोमवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक सीजेपी ने संसद मार्च निकाला था, जो संसद तक पहुंचाना था। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें भी हुई थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर को पूरी तरह से खाली करा दिया था। दरअसल, आंदोलनकारियों ने सुबह 10 बजे बैरिकेड तोड़कर संसद की तरफ मार्च किया था। जो जंतर-मंतर से संसद मार्ग जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक से होते हुए संसद के पास पहुंच गए थे।

शाम को हुई पत्थरबाजी

संसद के पास पहुंचने के बाद उसके भीतर घुसने का प्रयास किया गया, इसके बाद संसद की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई और मुख्य द्वार बंद करवा दिया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ऊपर आंसू गैस के गोले दागे। इसके अलावा देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आई थी। जिसमें 50 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और इतनी ही संख्या में प्रदर्शनकारी भी घायल हुए थे।

CJP ने लगाए आरोप

सीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए है, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई है। बताते चलें कि सोनम वांगचुक के नेतृत्व में पिछले करीब एक महीने से सीजेपी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी है। इस दौरान उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे। ये प्रदर्शन नीट पेपर लीक के मामले में किया जा रहा है। छात्रों के सपोर्ट में सोनम अनशन पर बैठे हैं।

Created On :   21 July 2026 12:58 AM IST

Tags

Next Story