Namchi Landslide News: सिक्किम में लैंडस्लाइड, निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर, रेस्क्यू अभियान में बनी ये गैस मुसीबत

सिक्किम में लैंडस्लाइड, निर्माणाधीन टनल में फंसे 27 मजदूर, रेस्क्यू अभियान में बनी ये गैस मुसीबत
सिक्किम में एक बड़ा हादसा हुआ है। नामची जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन टनल के बाहर लैंडस्लाइड हो गया।

डिजिटल डेस्क, गंगटोक। सिक्किम में एक बड़ा हादसा हुआ है। नामची जिले में सोमवार को एक निर्माणाधीन टनल के बाहर लैंडस्लाइड हो गया, इसमें करीब 27 मजदूर भीतर फंसे होने की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हालात काफी मुश्किल वाले हैं, क्योंकि टनल के अंदर मीथेन गैस होने की संभावना है। इस कारण बचाव अभियान धीमा पड़ गया है। कई बचावकर्मियों की हालात गैस के कारण खराब हो गई है।

स्थानीय प्रशासन ने क्या कहा?

यह घटना समरदुंग टनल का बताया जा रहा है। भूस्खलन होने के बाद टनल के भीतर जाने वाला रास्ता मलबा गिरने से बंद हो गया है। शुरुआती सूचना के मुताबिक, टनल के भीतर 27 मजदूर फंसे हुए हैं। बताया गया है कि इनमें 21 कर्मचारी पटेल इंजीनियरिंग के है, जबकि 6 NHPC के बताए जा रहे हैं। हादसे पर स्थानीय प्रशासन ने कहा कि सामरदुंग-मामरिंग टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकलाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नामची के डिप्टी कमिश्नर (DC) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि, अंदर कितने लोग फंसे हुए है, उनका सत्यापन जारी है। इस वजह से संख्या में बदलाव भी हो सकता है।

बचावकर्मियों बेहोश

रेस्क्यू टीम के सामने टनल के भीतर मौजूद मीथेन गैस की चुनौती है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घटनास्थल पर गैस होने के कारण कई बचावकर्मियों को चक्कर आ गए, जबकि कुछ बेहोश भी हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि लैंडस्लाइड के बाद जमीन और चट्टानों की परतें खिसकने से यह गैस बाहर निकली है। इसके अलावा टनल का संकरा रास्ता और कम दिखाई देना भी रहात कार्य में रुकावट पैदा कर रहा है। इसी कारण बचाव अभियान बेहद ही सावधानी के साथ चलाया जा रहा है। इस हादसे की जिला प्रशासन को जानकारी दोपहर करीब 3.40 बजे मिली थी। इसके बाद मौके के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत निकली। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से भी एक विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।

Created On :   20 July 2026 11:49 PM IST

Tags

Next Story