Tripura News: DGP अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, अचानक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी

DGP अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में मृत मिले, अचानक मौत से मचा हड़कंप, जांच में जुटे अधिकारी
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ अगरतला पुलिस मुख्यालय में मृत मिले। उनकी मौत की सही वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पुलिस प्रमुख यानी DGP अनुराग धनखड़ अगरतला के पुलिस मुख्यालय में मृत मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्हें तुरंत अगरतला के जीबी पंत अस्पताल ले जाया गया। उनकी अचानक मौत की खबर से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। अनुराग धनकर 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी थे और मई 2025 से त्रिपुरा के DGP की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय में मृत मिले DGP

अनुराग धनखड़ पुलिस मुख्यालय में अपने ऑफिस में मृत मिले। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं। उनकी मौत की सही वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

मौत की वजह अभी साफ नहीं

शुरुआती रिपोर्टों में उनकी मौत को लेकर अलग-अलग बातें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में खुदकुशी की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की सही वजह की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

1994 बैच के IPS अधिकारी थे अनुराग धनखड़

अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। मई 2025 में उन्हें त्रिपुरा पुलिस का प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई अहम जिम्मेदारियां संभाली थीं। उनकी अचानक मौत से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हैरान हैं।

Created On :   20 July 2026 3:32 PM IST

Tags

Next Story