मौसम अपडेट: बिहार-UP में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार-हरियाणा में भी मौसम बदलेगा, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

बिहार-UP में भारी बारिश की चेतावनी, बिहार-हरियाणा में भी मौसम बदलेगा, पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा
आज दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट है। पहाड़ों पर भूस्खलन, नदियों का जलस्तर बढ़ने और फसलों को नुकसान का खतरा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून अभी भी कई राज्यों में जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी 30 अगस्त को कई जगहों के लिए बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 16 राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। पहाड़ों पर बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। नदियों का पानी भी बढ़ सकता है। किसानों को भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि तेज हवा और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है।

16 राज्यों में बारिश और तेज हवा का असर

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा भी चलेगी। पूर्वोत्तर राज्यों में ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत में अगले कुछ घंटे खास रहेंगे। पश्चिम बंगाल के आसपास तेज हवा के साथ पानी गिर सकता है। वहीं पंजाब के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती सिस्टम बन रहा है। ओडिशा के पास भी कम दबाव का क्षेत्र बनने से बारिश बढ़ने के आसार हैं।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज कई इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बारिश तेज भी हो सकती है। इसके साथ तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। राजधानी में आज दिन का तापमान करीब 36 डिग्री और रात में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। लोगों को खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है। मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, आगरा, चित्रकूट, बांदा, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, बदायूं, आजमगढ़, सीतापुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में तेज बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Created On :   30 Aug 2026 8:53 AM IST

Tags

Next Story