डेटिंग के चक्कर में 65 साल के बुजुर्ग को लगा 73 लाख का चूना

65-year-old man lost 73 lakhs in dating affair
डेटिंग के चक्कर में 65 साल के बुजुर्ग को लगा 73 लाख का चूना
डेटिंग के चक्कर में 65 साल के बुजुर्ग को लगा 73 लाख का चूना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लड़कियों के साथ डेटिंग के चक्कर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग से 73 लाख रुपए का चूना लग गया। मामले में ठगी करने वाले एक महिला समेत तीन आरोपियों को नई मुंबई पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले डेटिंग साइट की सदस्यता के नाम पर चूना लगाया और फिर पुलिस को जानकारी देने के नाम पर धमकाना शुरू कर दिया। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम स्नेहा उर्फ माही दास, प्रबीर साहा और अर्नब रॉय है। खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक स्नेहा ने पिछले साल सितंबर महीने में पीड़ित से संपर्क किया था। उसने दावा किया था कि लोकेंडो डेडिंट सर्विस की सदस्यता लेने पर मनचाही जगह पर लड़कियों को डेटिंग के लिए भेजा जाएगा। 

शिकायतकर्ता ने सदस्यता शुल्क भर दिया। इसके बाद उन्हें डेटिंग के लिए अलग से पैसे भरने को कहा गया। उन्होंने यह पैसे दे दिए लेकिन कई बार कोशिश के बावजूद डेट के लिए कोई लड़की नहीं मिली तो शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए। सदस्यता रद्द करने के नाम पर आरोपियों ने फिर पैसे मांगे। 

इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता को यह कहते हुए धमकाने लगे कि वह इस बात की जानकारी पुलिस को दे देंगे कि शिकायतकर्ता लड़कियों की मांग कर रहे थे। यही नहीं आरोपियों ने शिकायतकर्ता को कानूनी नोटिस भेजकर भी डरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से धीरे-धीरे 73 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए। 

आरोपियों की मांग लगातार जारी रही तो आखिरकार शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन करते हुए ठगी के लिए इस्तेमाल नंबरों के आधार पर कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। छानबीन में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी कॉलसेंटर चलाते थे और कई लोगों को इसी तरह चूना लगाया है।

Created On :   13 Dec 2019 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story