गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा, सीएम कमलनाथ हुए शामिल

Bhopal cm kamalnath pad yatra on mahatma gandhi jayanti
गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा, सीएम कमलनाथ हुए शामिल
गांधी जयंती पर कांग्रेस की पदयात्रा, सीएम कमलनाथ हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में आज महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने राजघाट में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रोशनपुरा से मिंटो हॉल तक पदयात्रा आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री कमलनाथ, जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा सहित कई नेता और विधायक शामिल हुए। मिंटो हॉल में पदयात्रा समाप्ती के बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद सीएम कमलनाथ ने संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि इस दौर में जो हालात हैं, उनका सामना करने के लिए आज महात्मा गांधी की आवश्यकता है। महात्मा गांधी के प्रति निष्ठा व्यक्त कर आप देश और समाज के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हैं। बापू के विचारों में सांप्रदायिक्ता का कोई स्थान नहीं था। सीएम नाथ ने कहा, गांधीजी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को एक सकारात्मक दिशा की ओर आगे ले जा सकते हैं। 

गांधी के मार्ग पर चलना होगा

उन्होंने कहा कि, हमारे देश, समाज और पूरी दुनिया में जो हालात हैं, उसका निदान गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही हल होगा। अगर आज देश महात्मा गांधी के रास्ते पर नहीं चला तो हमारी संस्कृति नष्ट हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लिए गर्व करने की बात है कि उनका नेतृत्व बापू जैसे महान व्यक्ति ने किया है। आज कांग्रेस समाज को देश से जोड़ने की बात करती है तो यह गांधीजी की देन है। 

 

"मध्यप्रदेश और गांधी जी" पुस्तक का विमोचन

पदयात्रा के बाद सीएम कमलनाथ भारत भवन में आयोजित "गांधी पर्व" कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा महात्मा गांधी की मध्यप्रदेश यात्रा पर तैयार की गई पुस्तक,"मध्यप्रदेश और गांधी जी" का विमोचन किया। 

 


नरोन्हा प्रशासन अकादमी में "मैं हूं गांधी"

सीएम कमलनाथ उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंति सभागात में आयोजित "मैं हूं गांधी" कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम कमलनाथ ने मप्र हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित पुस्तक चित्रोपम गांधी और वंदनीय गांधी का विमोचर किया। इस मौके पर उन्होंने आयुष्मान भारत निरामयम के सॉफ्टवेयर की लॉन्चिंग की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नाथ ने छात्र-छात्राओं को गांधी साहित्य से सम्मानित भी किया। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी भी मौजूद थे। 
 

 

Created On :   2 Oct 2019 7:02 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story