विकास की राह में पिछड़ा है जबलपुर, सरकार बनी तो पूरे महाकौशल का विकास करेगी कांग्रेस

congress MP vivek tankha meeting for mp assembly election 2018
विकास की राह में पिछड़ा है जबलपुर, सरकार बनी तो पूरे महाकौशल का विकास करेगी कांग्रेस
विकास की राह में पिछड़ा है जबलपुर, सरकार बनी तो पूरे महाकौशल का विकास करेगी कांग्रेस

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। कांग्रेस को इस बार चुनाव में जिस प्रकार जनसमर्थन मिल रहा है, उससे साफ है कि जबलपुर की आठों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी ही अपनी जीत दर्ज करेंगे। भाजपा के शासन काल में पिछले 15 वर्षों से जबलपुर विकास की राह में पिछड़ा है। जिस प्रकार शहर का विकास होना था, उस गति से शहर का विकास नहीं हो सका है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो जबलपुर नहीं बल्कि पूरे महाकौशल का विकास किया जाएगा। यह बात एक पत्रकारवार्ता के दौरान सांसद विवेक तन्खा ने कही।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जबलपुर पिछले 15 सालों में विकास की राह में पिछड़ा है, यहां पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री होने के बाद भी डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की चपेट में आकर लोग काल के गाल में समा चुके है। इतने लम्बे अंतराल में जबलपुर में कोई रोजगार के अवसर नही मिले, कोई भी इंडस्ट्रीज जबलपुर में नहीं आई, यह बड़ी विडम्बना है। हम जनता से अपील करते है कि एक बार कांग्रेस के 8 प्रत्याशियों को जीत दिलाए, इसके बाद हम स्वयं इन सभी के साथ मिलकर जबलपुर के विकास को एक नई दिशा देगें।

वहीं केंट से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा, सिहोरा से कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ीसिंह आरमो, बरगी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजय यादव व पनागर से संजय यादव ने भी अपने अपने विधानसभा के बारे में कहा कि इन क्षेत्रों में भाजपा के शासनकाल में सिर्फ पिछड़ापन ही सामने आया है, हमे मौका मिला तो इन क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाएगें।

पाखंड करती है भाजपा
पत्रवार्ता में पश्चिम क्षेत्र के प्रत्याशी तरुण भनोट ने कहा कि भाजपा नर्मदा जी के नाम पर मात्र पाखंड करती आई है, आज नर्मदा में प्रदूषण पहले से ज्यादा हुआ है, लेकिन सफाई के नाम पर सिर्फ बातें ही हो रही है, नालों का पानी नर्मदा जी में मिल रहा है, शायद यह सबकुछ भाजपा के नेताओं को नहीं दिख रहा है।

विकास के नाम पर सिर्फ लूट मची
वहीं उत्तरमध्य विधानसभा के प्रत्याशी विनय सक्सेना ने कहा कि स्मार्टसिटी के नाम पर जबलपुर की जनता के साथ सिर्फ छलावा ही किया जा रहा है, शहर आज भी बदहाली की आगोश में है, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के नाम पर सिर्फ लोगों से रुपया वसूला जा रहा है।

Created On :   15 Nov 2018 2:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story