Corona Side Effects: लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था हुई चौपट, करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

Corona virus side effects lock down indian economy business gdp suffers
Corona Side Effects: लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था हुई चौपट, करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान
Corona Side Effects: लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था हुई चौपट, करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लॉकडाउन का पहला चरण आज खत्म हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब इसे आगे बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया है। लॉकडाउन भारत की  अर्थव्यवस्था को चौपट कर रहा है। पहले चरण के लॉकडाउन से इकोनॉमी को 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

70 फीसदी आर्थिक गतिविधियां थमी:
गौरतलब है कि लॉकडाउन के कारण देश के अधिकांश कंपनियां, उद्योग धंधे, उड़ान और ट्रेन सेवाएं बंद है। वहीं लोगों और जनता के वाहनों की आवाजाही भी रुकी हुई है। लॉकडाउन के कारण भारत की 70 फीसदी आर्थिक गतिविधियां थम गई है।

हर दिन 35 हजार करोड़ का नुकसान:
एक रेटिंग एजेंसी एक्यूट रेटिंग्स एंड रिसर्च लिमिटेड ने पहले अनुमान लगाया था कि लॉकडाउन के कारण भारतीय इकोनॉमी को हर दिन 35 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देशभर में पूरी तरह लॉकडाउन होने से 7 से 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होगा। 
 

Created On :   14 April 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story