दैनिक भास्कर सोसाइटी इवेंट : महिलाओं और बच्चों को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Dainik bhaskar give self defense training to women and children
दैनिक भास्कर सोसाइटी इवेंट : महिलाओं और बच्चों को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
दैनिक भास्कर सोसाइटी इवेंट : महिलाओं और बच्चों को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सड़क के किनारे चलते समय, बस-टैक्सी में सफर करते समय या अपने ही घर के आसपास, कभी भी और कहीं भी महिलाओं पर कोई भी असमाजिक तत्व हाथ डाल सकता है। ऐसे समय बचने के लिए सेल्फ डिफेंस का ज्ञान बहुत जरूरी है। इन्हीं सब बातों की जानकारी देने के लिए दैनिक भास्कर सोसाइटी इवेंट में महिला दिवस पर लेवरेज ग्रीन अपार्टमेंट, कोराडी रोड में महिलाओं और बच्चों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। इस अवसर पर मनोरंजन के लिए म्यूजिकल इवेंट, गीत, कविता कार्यक्रम आयोजित किए गए और वरिष्ठ नागरिकों का सत्कार किया गया। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ट्रेनर मोहिनी सोनी ने दी। इसमें थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी बताया गया।

महिलाएं खुद आगे बढ़ें

आजकल छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। इसे रोकने के लिए शासन-प्रशासन और समाज की जिम्मेदारी के साथ ही खुद महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा को लेकर आगे बढ़ना होगा। इसके लिए सेल्फ डिफेंस की तकनीकी जानकारी जरूरी है। इसे सीख कर महिलाएं किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना कर सकती हैं। बच्चों की किडनैपिंग के मामलो में भी लगातार इजाफा हो रहा है, इसलिए बच्चों को ऐसी अवस्था से बचने के लिए सेल्फ डिफेंस सिखाया गया। गर्ल्स को सूनसान सड़क, लेट नाइट, ऑटो रिक्शा, कैब, बस में सफर करने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इनकी भी जानकारी दी गई। पर्स में महिलाओं और गर्ल्स को क्या चीज रखनी चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थिति में भी अपना बचाव कर सकें, यह बताया गया।    

खेलों का लिया आनंद

वर्कशॉप के साथ ही सोसायटी में विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें म्यूजिकल इवेंट में सोसाइटी मेम्बर्स ने हिस्सा लिया। सोसाइटी में मधुर गानों ने वीकेंड का मजा और भी बढ़ाया। किसी ने पोइट्री गाई, तो जुम्बा डांस दिखाकर युवाओं ने एनर्जी दिखाई। आयोजन में सीनियर सिटीजंस भी विशेष रूप से उपस्थित थे। हर आयु वर्ग के लोगों ने सोसाइटी इवेंट में एंजॉय किया।

Created On :   10 March 2019 1:48 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story