मप्र: सीएम हाउस में विराजे गणेश, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना

Lord Shri Ganesh’s idol installed at CM House with traditional religious rituals
मप्र: सीएम हाउस में विराजे गणेश, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना
मप्र: सीएम हाउस में विराजे गणेश, मुख्यमंत्री ने की प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है। हर किसी ने अपने घरों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी अपने परिवार के साथ भोपाल के न्यू मार्किट स्थित प्लेटिनम प्लाज़ा पहुंचे ओर भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर सीएम हाउस के लिए रवाना हुए। सीएम हाउस में पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठान एवं परंपरा के अनुसार गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। सीएम ने इस दौरान प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। 

मुखयमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व सर्वधर्म समभाव का पर्व है। सभी समुदायों में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाती है। गणेश प्रतिमा स्थापना की लंबी परंपरा रही है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिये भगवान श्रीगणेश से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री गणेश चतुर्थी पर यही प्रार्थना है कि प्रदेश में शांति और सामाजिक सद्भाव बना रहे।

मुख्यमंत्री चौहान उनकी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय और कुणाल के साथ माता मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा लेकर निवास के लिये रवाना हुए। श्रीगणेश वंदना के साथ भक्तों का एक लंबा काफिला सीएम हाउस के लिये रवाना हुआ। मुख्यमंत्री निवास पर पारंपरिक और धार्मिक अनुष्ठान एवं परंपरा के अनुसार श्रीगणेश की स्थापना की गई। गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान हर साल अपने निवास पर श्रीगणेश की स्थापना करते हैं।

उधर, जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने भी भोपाल में मिट्टी की गणेश जी की प्रतिमा ली। मंत्री डॉ. मिश्र ने ये प्रतिमा प्लेटिनम प्लाजा जाकर खरीदी और विधि-विधान से घर में स्थापना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी।

प्रदेश बीजेपी कार्यालय में भी हर साल की तरह इस बार भी विधि विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण ने गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की। राकेश सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

इसी तरह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। मंत्रोच्चार के साथ कांग्रेस उपाध्यक्ष चन्द्र प्रभाष शेखर, कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह और मीडिया विभाग कि अध्यक्ष शोभा ओझा ने पूजा अर्चना की।

Created On :   13 Sep 2018 3:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story