MP चुनाव : दिग्विजय सिंह बोले- ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मेरे बेटे जैसे, उनसे कोई विवाद नहीं

madhya pradesh election digvijay singh says jyotiraditya scindia is like my son
MP चुनाव : दिग्विजय सिंह बोले- ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मेरे बेटे जैसे, उनसे कोई विवाद नहीं
MP चुनाव : दिग्विजय सिंह बोले- ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मेरे बेटे जैसे, उनसे कोई विवाद नहीं

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में वनवास काट रही कांग्रेस इस बार के विधानसभा चुनाव में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है। मगर पार्टी के अंदर चल रहे विवाद के कारण यह काफी मुश्किल नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बीच टिकट बंटवारे को लेकर ज्यादा विवाद चल रहा है। खबर है कि दोनों के बीच एक बार बहस भी हो चुकी है। यह बहस इतनी बढ़ गई थी कि सोनिया गांधी को हस्‍तक्षेप करना पड़ा था। इन सबके बीच दिग्विजय सिंह ने एक बयान देते हुए कहा है कि उनके और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच कोई विवाद नहीं है। ज्योतिरादित्य उनके बेटे की तरह हैं।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए यह बयान दिया है। दिग्विजय ने लिखा, "ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया मेरे बेटे जैसे हैं और उनके साथ टिकट वितरण पर कोई मनमुटाव नहीं है। ज्‍योतिरादित्‍य भी मेरा सम्‍मान करते हैं।"

सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन के दौरान कांग्रेस में आंतरिक विवाद देखने को मिला। एक बार तो दिग्विजय सिंह और ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के बीच टिकट बंटवारे को लेकर बहस भी हो चुकी है। राहुल गांधी भी बहस के दौरान उस बैठक में मौजूद थे। बहस इतनी बढ़ गई थी कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को हस्‍तक्षेप करना पड़ा था। हालांकि बाद में दिग्विजय सिंह ने इन खबरों को नकारते हुए कहा कि पार्टी एकजुट है।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस कोर कमिटी की बैठक में शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया से बात भी की। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोटिंग होनी है और रिजल्ट 11 दिसंबर को आएगा।

 

Created On :   7 Nov 2018 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story