तावड़े ने कहा - मीडिया के कारण ही पॉलिटिक्स की छवि बनी डर्टी

Media creates dirty image of politics - Tawde
तावड़े ने कहा - मीडिया के कारण ही पॉलिटिक्स की छवि बनी डर्टी
तावड़े ने कहा - मीडिया के कारण ही पॉलिटिक्स की छवि बनी डर्टी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा नेताओं के बिगड़े बोल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा के नेता व प्रदेश के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री विनोद तावडे एक बार फिर से अपने बयान के कारण विवादों में घिर गए हैं। शुक्रवार को विल्सन कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में तावडे ने कहा कि मीडिया के कारण लोगों के बीच यह छवि बनी है कि राजनीति गंदी चीज है। तावडे इतना कहने के बाद चुप नहीं बैठे। उन्होंने कहा कि न्यूज चैनलों में दिखाए जाने वाले सभी समाचार गलत नहीं होते हैं लेकिन सभी सही भी नहीं होते।

दरअसल कार्यक्रम में तावडे ने विद्यार्थियों से पूछा कि आप लोगों में से कितने लोग राजनीति में आना चाहेंगे। इस पर विद्यार्थियों ने बहुत कम प्रतिसाद दिया। यह देख तावडे ने कहा कि राजनीति सामाजिक और आर्थिक बदलाव का असरकारक हथियार है। लेकिन समाज में जो लोग अनुभव करते हैं कि राजनीति गंदी है। यह फिल्मों में दिखाया जाता है। न्यूज चैनलों पर भी यह चलता है। न्यूज चैनलों पर समाचारों को देखकर यह धारणा बन गई है कि राजनीति गंदी है। विशेष रूप से विजुअल मीडिया होने के कारण न्यूज चैनलों में दिखाया जाता है वह लोगों के दिमाम में बैठ जाता है। यही बातें बार-बार दिमाम में घूमते रहती हैं। क्योंकि विजुअल मीडिया का अपने दिमाम में ज्यादा असर होता है।

 

Created On :   7 Sep 2018 2:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story