मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, 48 घंटे का रेड अलर्ट

Mumbai heavy rains red alert issued for 48 hour school closed
मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, 48 घंटे का रेड अलर्ट
मुंबई में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद, 48 घंटे का रेड अलर्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुबंई में शुक्रवार रात बारी बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को सड़कों पर जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मुंबई समेत पूरे कोंकण किनारपट्टी पर शनिवार-रविवार भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेड अलर्ट भी जारी किया है। बता दें इस मानसून में सांताक्रूज में अबतक 2036.3 मिलीमीटर और कोलाबा में 1546.6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी है। सांताक्रूज में औसत 2317.1 मिलीमीटर बारिश होती है।

मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी।

 

स्कूल-कॉलेज बंद 

महाराष्ट्र के पालघर में बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। पानी मकान डूब गए हैं। जिसके बाद पालघर कलेक्टर कैलाश शिंद ने शनिवार को स्कूल- कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

 

वहीं ठाणे में भी शनिवार को सभी सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। ठाणे नगर निगम ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए आदेश जारी किया है। 

 

10 फ्लाइट्स रद्द : 

मुंबई में देर रात से लगातार हो रही बारिश के बाद 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। वहीं जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। 

Created On :   3 Aug 2019 7:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story