शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण में कर रहे चुनाव तैयारी का आव्हान

Nagpur congress worker is preparing for lok sabha election
शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण में कर रहे चुनाव तैयारी का आव्हान
शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण में कर रहे चुनाव तैयारी का आव्हान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में तालमेल का प्रयास किया जा रहा है। शहर व ग्रामीण में कांग्रेस का चुनाव कार्य साफ तौर पर नहीं दिख रहा है। इस बीच ग्रामीण कांग्रेस अर्थात रामटेक लोकसभा क्षेत्र में शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय हुए हैं। चुनाव तैयारी का आव्हान कर रहे हैं। रामटेक लोकसभा के लिए मुकुल वासनिक का नाम तय माना जा रहा है। कांग्रेस एससी सेल के अध्यक्ष डॉ.नितीन राऊत का नाम भी चर्चा में हैं। ग्रामीण में चुनाव तैयारी का आव्हान कर रहे शहर के कार्यकर्ताओं में राऊत समर्थकों की संख्या अधिक है। कांग्रेस विचारों के अनुरुप राजनीति में सक्षम कार्यकर्ता को साथ देने के आव्हान के साथ कांग्रेस विचार जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। इस सिलसिले में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर करांडला में हुआ। करांडला वन्य प्राणी अभ्यारण है। उमरेड विधानसभा क्षेत्र में आता है। वहां के एक फार्महाऊस में हुए शिविर में संगठनात्मक रणनीति पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर सेवादल के मुख्य संगठक रामगोविंद खोबरागडे ने की। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सदस्य कृष्णकुमार पांडे, पूर्व महापौर पांडूरंग हिवरकर, नागपुर लोकसभा समन्वयक जिजोबा पारधी, आदिम नेता नंदा पराते, पूर्व नगरसेवक तनवीर अहमद, प्रा.विजय बारसे, मो.कलाम, वासुदेव ढाेके ,कमलाकर घाटोले ने विचार रखे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रामटेक क्षेत्र में कांग्रेस के लिए अच्छी स्थिति है। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता रह चुके कृपाल तुमाने फिलहाल यहां से सांसद चुने गए हैं। कांग्रेस के इतिहास व विचारों को जन जन तक पहुंचाए। कांग्रेस उम्मीदवार चाहे जो भी हो पर वह कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर सफल रहेगा। 


ग्रामीण कांग्रेस में फिलहाल चुनाव तैयारी की कोई हलचल नहीं दिख रही है। विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक कुछ नेता भर सक्रिय नजर आ रहे हैं। जिला ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र मुलक राज्य के वित्त राज्यमंत्री रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के समर्थक कार्यकर्ता की उनकी पहचान बनी है। लिहाजा ग्रामीण कांग्रेस में गुटबाजी भी कम नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूराव तिड़के ने मुलक का खुला विरोध करके ग्रामीण कांग्रेस में गुटबाजी को उजागर किया था। मुकुल वासनिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव है। लेकिन राजनीति कुछ ऐसी चल रही है कि उनके समर्थकों को एकत्र होकर उनकी उम्मीदवारी का आव्हान करना पड़ रहा है।
 

Created On :   9 March 2019 4:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story