भारत ने किया पाकिस्तान को कंगाल, महंगाई हुई छप्पर फाड़

Pakistan face economic crisis its inflations hits by india action
भारत ने किया पाकिस्तान को कंगाल, महंगाई हुई छप्पर फाड़
भारत ने किया पाकिस्तान को कंगाल, महंगाई हुई छप्पर फाड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारत,पाक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई में जुट गया है। भारत का साथ अमेरिका, रूस, फ्रांस और ब्रिटेन दे रहे है। भारत की कार्यवाही से पाकिस्तान कंगाल हो गया है। पाकिस्तान में महंगाई छप्पर फाड़ रही है। पाक की महंगाई दर बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई है। भारत के सख्त कदम उठाने से पाकिस्तानी रुपए में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

मोस्ट फेवर्ड नेशन से व्यापार हुए बंद
भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छिन लिया है। इसके बाद भारत ने पाक से आयात होने वाले सामानों पर 200 फीसद आयात शुल्क लगा दिया। टैक्स बढ़ने से पाकिस्तान के व्यापारी भारत में अपना सामान नहीं बेच पा रहे है। पाक के व्यापारियों को रोजाना 100 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

सबसे ज्यादा महंगाई
पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक महंगाई दर बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई है। यह चार साल में सबसे ज्यादा है। जून 2014 में महंगाई दर 7.19 फीसदी था। रिपोर्ट के अनुसार अनाज, सब्जियों और रोजाना उपयोग कि वस्तुओं के दामों में 3.121 से 179.40 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान में टमाटर 150 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।

FATF की ग्रे लिस्ट में शामिल
भारत की कड़ी कार्यवाही पाकिस्तान का रुपया निचले स्तर पर पहुंच गया है। एक डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपए 138 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं आतंकवादियों को फंडिंग के चलते पाक फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में शामिल हो गया है। इधर पाकिस्तान कर्ज में डूब चुका है, लेकिन उसका सबसे करीबी दोस्त चीन भी उसकी मदद से अब पीछे हट रहा है। 

Created On :   3 March 2019 9:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story