शेयर बाजार : सेंसेक्स में 106 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,900 के नीचे बंद

शेयर बाजार : सेंसेक्स में 106 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10,900 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • एशियन बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली।
  • निफ्टी में -14.25 अंक की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी 10
  • 869.50 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स -106.69 अंकों की गिरावट के साथ 36
  • 134.31 के स्तर पर बंद।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशियन बाजारों से कमजोर संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स -106.69 अंकों की गिरावट के साथ 36,134.31 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में -14.25 अंक की मामूली गिरावट देखी गई। निफ्टी 10,869.50 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 49.48 अंकों की बढ़त के साथ 36,290.48 पर खुला और -106.69 अंक (0.29%) की गिरावट के साथ 36,134.31 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,295.84 के ऊपरी और 36,036.39 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 6.65 अंको की गिरावट के साथ 10,877.10 पर खुला और -14.25 अंक (0.13%) की गिरावट के साथ 10,869.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,890.95 के ऊपरी और 10,833.35 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 7 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक -0.61%, निफ्टी ऑटो -0.52%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.68%, निफ्टी एफएमसीजी -0.65%, निफ्टी पीएसयू बैंक -1.34%, निफ्टी प्राइवेट बैंक -0.33% और निफ्टी रिएल्टी में -0.36% की  गिरावट देखी गई। जबकि निफ्टी आईटी +1.76%, निफ्टी मीडिया +0.60%, निफ्टी मेटल +0.27% और निफ्टी फार्मा में +0.12% की बढ़त देखी गई।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में तेजी
BSE का मिडकैप इंडेक्स -10.23 (-0.07%) की गिरावट के साथ 15097.60 और स्मॉलकैप इंडेक्स +20.13 अंक (+0.14%) की बढ़त के साथ 14514.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में -41.4 अंक (-0.23%) की गिरावट देखी गई। यह 17,588.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स +3.4 अंक (+0.05%) की मामूली तेजी के साथ 6,272.20 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
ओएनजीसी - 146.20, +3.60,  +2.52%
इंफोसिस - 684.45, +14.60, +2.18%
विप्रो - 334.95, +6.75,  +2.06%
वीईडीएल - 206.15, +3.10, +1.53%
टीसीएस - 2009.40, +27.20, +1.37%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
सनफार्मा - 442.80, -12.50, -2.75%
एम एंड एम - 742.30, -17.95, -2.36%
एचडीएफसी - 1939.20, -38.05, -1.92%
एसबीआईएन - 282.30, -4.70, -1.64%
एनटीपीसी - 143.05, -2.05, -1.41% 

Created On :   4 Dec 2018 11:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story