शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 453 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,850 के ऊपर बंद

शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 453 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10,850 के ऊपर बंद
हाईलाइट
  • ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
  • निफ्टी में +129.85 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10
  • 858.70 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स +453.46 अंकों की तेजी के साथ 36
  • 170.41 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स +453.46 अंकों की तेजी के साथ 36,170.41 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में +129.85 अंक की बढ़त देखी गई। निफ्टी 10,858.70 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग, मेटल और एफएमसीजी सेक्टर के स्टॉक्स में देखी गई।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के बाद सेंसेक्स सुबह 280.34 अंकों की बढ़त के साथ 35,997.29 पर खुला और +453.46 अंक (1.27%) की बढ़त के साथ 36,170.41 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,253.85 के ऊपरी और 35,946.24 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 79.85 अंको की बढ़त के साथ 10,858.70 पर खुला और +129.85 अंक (1.21%) की बढ़त के साथ 10,858.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,883.05 के ऊपरी और 10,782.35 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 10 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक +1.82%, निफ्टी ऑटो +1.16%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस +1.83%, निफ्टी एफएमसीजी +1.40%, निफ्टी मीडिया +0.95%, निफ्टी मेटल +1.92%, निफ्टी फार्मा +0.84%, निफ्टी पीएसयू बैंक +0.56%, निफ्टी प्राइवेट बैंक +1.95% और निफ्टी रिएल्टी में 1.20% की बढ़त देखी गई। जबकि निफ्टी आईटी में -1.15% की गिरावट देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी
BSE का मिडकैप इंडेक्स +92.53 अंक (+0.62%) की बढ़त के साथ 14955.15 और स्मॉलकैप इंडेक्स +31.44 अंक (+0.22%) की गिरावट के साथ 14352.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में +89 (+0.19%) की तेजी देखी गई। यह 17,394.20 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स -5.7 (-0.09%) की मामूली गिरावट के साथ 6,171.45 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
बजाज ऑटो - 2725.05, +121.85, 4.68%
कोटक बैंक - 1210.15,    +49.25, 4.24%
एम एंड एम - 773.20, +24.85, 3.32%
वीईडीएल - 199.10, +6.15, 3.19%
इंडसइंड बैंक - 1662.00, 48.00, 2.97%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
पावर ग्रिड - 181.20, -2.85, -1.55%
ओएसजीसी - 140.75, -1.90, -1.33%
एनटीपीसी - 142.00, -1.50, -1.05%
इंफोसिस - 659.60, -6.75, -1.01%
टीसीएस - 1959.45, -17.10, -0.87% 

Created On :   29 Nov 2018 11:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story