श्वेता जैन अब भाजपा की सदस्य नहीं : विधायक

Shweta Jain no longer a member of BJP: MLA
श्वेता जैन अब भाजपा की सदस्य नहीं : विधायक
श्वेता जैन अब भाजपा की सदस्य नहीं : विधायक


भाजपा की गांधी संकल्प यात्रा को लेकर बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में सांसद राजबहादुर सिंह और विधायक शैलेंद्र जैन से श्वेता विजय जैन को लेकर सवाल पूछे गए कि क्या वह भाजपा में हैं? इस पर विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने कहा, श्वेता के पति विजय जैन भाजपा के सक्रिय नेता थे। उनकी पत्नी के तौर पर श्वेता पार्टी में सक्रिय हुईं। पिछले कई वर्षो से वह पार्टी की गतिविधियों में शामिल नहीं हैं। चूंकि भाजपा की हर छह साल में सदस्य्ता होती है, उनकी सदस्यता नहीं हुई है। अब वह पार्टी की सदस्य नहीं हैं।

ज्ञात हो कि राज्य के हनी ट्रैप सेक्सकांड में पकड़ी गईं पांच महिलाओं में एक श्वेता विजय जैन भी है और उसे मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह सागर की रहने वाली है और उसी के चलते लगातार उसकी राजनीतिक सदस्यता को लेकर सवाल उठ रहे थे।

-- आईएएनएस

Created On :   1 Oct 2019 9:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story