एक्सीडेंट के घायलों का इलाज करा रहे आदित्य नारायण, जताया खेद 

Two Injured persons are better now, Aditya already apologised
एक्सीडेंट के घायलों का इलाज करा रहे आदित्य नारायण, जताया खेद 
एक्सीडेंट के घायलों का इलाज करा रहे आदित्य नारायण, जताया खेद 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पार्श्वगायक आदित्य नारायण ने अपनी कार से हुई दुर्घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसके लिए मैं पहले ही माफी मांग चुका हूं। सोमवार को आदित्य की कार एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई थी। जिससे ऑटो ड्राईवर सहित महिला यात्री घायल हो गई थीं। मंगलवार को मीडिया में जारी अपने बयान में आदित्य ने कहा कि दुर्घटना के बाद मैंन ऑटो चालक और उसमें सवार महिला को तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल दोनों लोगों के इलाज का खर्च उन्होंने उठाया है। महिला यात्री अब ठीक है और आज (मंगलवार) को उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। जबकि ऑटो ड्राईवर का अभी भी इलाज चल रहा है। धीरे-धीरे उसकी हालत सुधर रही है।   

यह है पूरा मामला

सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नाराय़ण को वर्सोवा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि आदित्य को जल्द ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। ये मामला एक एक्सीडेंट से जुड़ा था। दरअसल उनकी गाड़ी से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर लग गई थी। जिसके चलते ऑटो चालक और एक यात्री घायल हो गया। पुलिस ने उन पर आईपीसी की धारा 279 और 338 के तहत कार्रवाई की गई।

पहले भी विवादों में रहे है आदित्य नारायण

आदित्य पिछली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने एक निजी एयरलाइंस कर्मचारी से अभद्रता की थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में वो एक ग्राउंड स्टाफ को धमकी देते हुए कह रहे थे कि ‘मुंबई जाउंगा ना देख लूंगा मैं, तेरी चड्ढी नहीं उतारी मैंने तो मेरा नाम भी आदित्य नारायण नहीं।’

बदसलूकी को लेकर चर्चा में आए

साल 2011 में भी आदित्य एक लड़की के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में आए थे, उस समय तो अपने खराब बर्ताव के चलते उन्हें थप्पड़ भी खाना पड़ा था। दरअसल उस समय खबर आई थी कि बार में नशे में आदित्य ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की और उन पर कमेंट किए। इतना ही नहीं नशे में आदित्य उस लड़की पर गिर भी गए जिसके बाद लड़की ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। हालांकि आदित्य ने उस वक्त इस बात से इंकार किया था कि बार में लड़की ने उन्हें थप्प्ड़ मारा। उन्होंने कहा था कि में अपने दोस्तों के साथ उस बार में गए था और वहां उनकी किसी से कहासुनी हुई थी।

Created On :   13 March 2018 3:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story