World Milk Day Special : जानें किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए दूध का सेवन

World Milk Day Special: Know what should not be eaten with milk
World Milk Day Special : जानें किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए दूध का सेवन
World Milk Day Special : जानें किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए दूध का सेवन

डिजिटल डेस्क। World Milk Day: हर साल 1 जून को दूध की खपत और इसके पोषण के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) मनाया जाता है। दूध को सभी खाद्य पदार्थों में सबसे अच्छा और अपने-आप में संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध में विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों का एक अच्छा मिश्रण होता है। दूध प्रोटीन, वसा, शर्करा, विटामिन और खनिजों का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन डी और कैल्शियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व हमारे अच्छे स्वास्थ्य और जीवन शक्ति को बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। दूध का सेवन केवल बढ़ते बच्चों द्वारा ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोग भी करते हैं। यह हमारे दैनिक आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन कई बार कुछ चीजों के साथ दूध का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।जैसे

नमकीन और चिप्स 
नमकीन और चिप्स के दूध का सेवन न करें, क्योंकि नमक के कारण दूध में मौजूद प्रोटीन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता और इसके आलावा त्वचा संबंधी कई समस्याएं भी होने की आशंका भी रहती है।  

मिर्च-मसाले
मिर्च-मसाले वाले भोजन के साथ दूध या दूध से बनी चीजें खाने से बचें। ऐसा करने पर आपको एसिडिटी, पेट दर्द और उल्टी की समस्या हो सकती है। अगर आप खाने में प्याज का सेवन कर रहे हैं तो साथ में या बाद में दूध न लें। प्याज और दूध के साथ लेने पर दाद, खाज, खुजली, इग्जिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मछली
दूध की तासीर ठंडी होती है, जबकी मछली की तासीर गर्म। इनको साथ लेने पर आपको एलर्जी और गैस की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही दही, नींबू के साथ भी दूध का सेवन करने से बचें। 

इसके आलावा सुबह के समय निकाला गया दूध ठंडा होता है जो देर से पचता है और यह अतिसार के रोगियों के लिए काफी अच्छा होता है। अगर दूध को बहुत ज्यादा उबाल दिया जाए तो यह भारी हो जाता है, इसलिए इसे पीने से परहेज करें।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   1 Jun 2019 8:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story