Norway Chess 2026: प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नं. कार्लसन को दूसरी बार हराया, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने

प्रज्ञानानंदा ने वर्ल्ड नं. कार्लसन को दूसरी बार हराया, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। बुधवार को खेले गए टूर्नामेंट के 8वें मैच में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को मात दी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है। बुधवार को खेले गए टूर्नामेंट के 8वें मैच में दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी और 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन को मात दी। यह इस सीजन में कार्लसन पर प्रज्ञानंद की दूसरी जीत है।

इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने इतिहास रच दिया है। वह भारत के ऐसे दूसरे शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन को दो बार हराया है। इससे पहले पूर्व दिग्गज विश्वनाथन आनंद ने ये कारनामा किया था। उन्होंने लिनारेस इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2007 में कार्लसन को लगातार दो मैचों में हराया था।

इस जीत के साथ प्रज्ञानंद के टूर्नामेंट में 12 पाइंट्स हो गए हैं और वह टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। टॉप पर 14 अंक के साथ वेस्ली सो और दूसरे स्थान पर 13 पॉइंट्स के साथ अलीरेजा फिरौज्जा हैं।

प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट के आखिरी दो राउंड में बड़े प्लेयर्स के खिलाफ खेलना है। उनका अगला मुकाबला मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और हमवतन डी गुकेश से होगा। वहीं आखिरी राउंड में जर्मनी के विंसेंट कीमर से भिड़ेंगे।

गुकेश और दिव्या देशमुख हारीं

टूर्नामेंट के आठवें राउंड के अन्य मैचों की बात करें तो वर्ल्ड चैंपियन गुकेश को फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से हार का सामना करना पड़ा। वहीं विमेंस टूर्नामेंट के आठवें राउंड में भारत की दिव्या देशमुख को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें टूर्नामेंट में टॉप पर चल रहीं बिसारा असाउबायेवा ने हराया।

Created On :   3 Jun 2026 4:32 PM IST

Tags

Next Story