शिकंजे में तस्कर: ड्रग्स बेचने निकला था चढ़ गया पुलिस के हत्थे, वाइन शॉप के सामने पुलिस ने मारा छापा

ड्रग्स बेचने निकला था चढ़ गया पुलिस के हत्थे, वाइन शॉप के सामने पुलिस ने मारा छापा
  • 30 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स बरामद
  • सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

Nagpur News. टेलिफोन एक्सचेंज चौक स्थित क्वालिटी वाइन शॉप के सामने शुक्रवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया। लकड़गंज पुलिस और मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने संयुक्त रूप से छापा मारकर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

30 ग्राम से अधिक MD ड्रग्स बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसनबाग निवासी असद अशफाक शेख उम्र 20 साल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी जेब से 30.26 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त माल की कुल कीमत करीब 3 लाख 53 हजार रुपये बताई जा रही है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

पुलिस के अनुसार आरोपी शुक्रवार तड़के करीब पौने पांच बजे संदिग्ध हालत में वाइन शॉप के सामने खड़ा था। गश्ती दल और एंटी-नारकोटिक्स टीम की नजर पड़ते ही उसे घेर लिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने ड्रग्स कहां से खरीदी और इसके पीछे कौन-कौन शामिल है। मोबाइल फोन की जांच भी की जा रही है।

Created On :   5 Jun 2026 7:15 PM IST

Tags

Next Story