उत्कृष्ट प्रदर्शन: मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, एसएससी और एचएसएससी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को ट्रॉफी-पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, एसएससी और एचएसएससी बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स को ट्रॉफी-पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान
  • वर्ष 2025-26 की एसएससी एवं एचएसएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
  • द्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया

Nagpur News. सेंट फ्रांसिस डी सेल्स (एसएफएस) स्कूल एवं एसएफएस ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एसएफएस ओएसए) के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2025-26 की एसएससी एवं एचएसएससी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओवरऑल एवं विषयवार टॉपर्स को ट्रॉफी, पदक और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के प्राचार्य फादर प्रशांत, प्रबंधक फादर एंथनी, उप-प्राचार्या सिस्टर शाइनी, सुपरवाइजर डॉली मैडम, एसएफएस ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुणपाल सिंह बहल, कोषाध्यक्ष संतोष जॉर्ज तथा महिला अध्यक्ष इलयुम अख्तर सहित शिक्षक, अभिभावक, पूर्व छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

एचएसएससी (कक्षा 12) में ब्रायन एंथनी लुईस (71.64 प्रतिशत), पियूष जयंत जायसवाल (71 प्रतिशत) और मोहम्मद अहतेसाम मोहम्मद रियाज (68.50 प्रतिशत) ओवरऑल टॉपर्स रहे। वहीं एसएससी (कक्षा 10) में निहारिका नागेश साहू (93.40 प्रतिशत), सिद्धार्थ राजेश पारोजी (92 प्रतिशत), ज़िक्रा फातेमा ज़ाकिर हुसैन सिद्दीकी (91.40 प्रतिशत), श्रावणी संजय राऊत (91.20 प्रतिशत), अथर्व रविंद्र पाडगिलवार (90.60 प्रतिशत), हिमांशु गितेश शर्मा (90.60 प्रतिशत) तथा एरॉन बेंजामिन बोस्ट्रॉय (90.20 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। इसके अलावा दोनों कक्षाओं के विषयवार टॉपर्स को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर प्राचार्य फादर प्रशांत ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, उच्च आदर्शों और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

एसएफएस ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुणपाल सिंह बहल ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी विद्यालय ही नहीं, बल्कि समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सफलता के साथ सेवा, विनम्रता और नेतृत्व जैसे मूल्यों को भी अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

फादर एंथनी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि उत्कृष्ट चरित्र और मानवीय मूल्यों का विकास करना है। सिस्टर शाइनी और डॉली मैडम ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, सामूहिक छायाचित्र और अल्पाहार के साथ हुआ।

Created On :   20 July 2026 10:01 PM IST

Tags

Next Story