Commonwealth Games 2026: बैडमिंटन से लेकर हॉकी तक कुल 10 खेलों को किया गया बाहर, आखिर ऐसा क्यों हुआ, कौन है मेजबानी देश?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर करा रहा है। इस बार सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहा है। टूर्नामेंट के महाकुंभ में 19-20 खेल नहीं बल्कि 10 खेल खेले जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरूआत 23 जुलाई से हो रही है। ग्लासगो कम बजट में खेलों की मेजबानी कर रहा है, इसलिए खेलों की संख्या 21 से घटाकर 10 कर दी गई है। आइए आपको बता देते हैं कि इवेंट से कौन-कौन से खेल को बाहर कर दिया गया हैं?
यह भी पढ़े -कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू
इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर करने जा रहा था लेकिन विक्टोरिया सरकार ने 18 जुलाई को 2023 को खेलों की मेजबानी करने से पीछे हट गया। आयोजन कराने के लिए जब कोई शहर आगे नहीं आया तो ग्लासगो ने मेजबानी करने की बात कही थी। बता दें ग्लासगो ने साल 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स का सफल आयोजन किया था, उस समय कुल 18 खेल खेले गए।
क्रिकेट, बैडमिंटन, हॉकी सब बाहर
इन 10 खेलों में बास्केटबॉल, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, बाउल्स, बॉक्सिंग, साइकलिंग, जूडो, नेटबॉल, स्विमिंग और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। 2022 बर्मिंघम गेम्स की तुलना में इस बार एक्वाटिक्स, बैडमिंटन, बीच वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी, लॉन बाउल्स, स्क्वाश, टेबल टेनिस, ट्राईएथलॉन और कुश्ती नहीं शामिल होंगे।
Created On :   21 July 2026 9:04 PM IST









