Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार आगाज, लॉन बॉल्स में पुतुल सोनोवाल जीते, वर्ल्ड चैंपियन बेस्टर को दी मात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने लॉन बॉल्स में शानदार जीत दर्ज की। दूसरे राउंड का मैच आज यानि शुक्रवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन लॉन बॉल्स सिंगल इवेंट में भारत के पुतुल सोनोवाल ने कनाडा के रयान बेस्टर को टाई ब्रेकर में हरा दिया। यह इस टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर था, क्योंकि सोनोवाल पहली बार कॉमनवेल्थ में खेल रहे हैं वहीं, बेस्टर वर्ल्ड चैंपियन हैं।
पुतुल ने पहला सेट 5-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में बेस्टर ने शानदार वापसी की और 7-3 से जीत दर्ज की। इसके बाद मुकाबला टाई ब्रेकर तक पहुंच गया। टाई ब्रेकर में सोनोवाल ने जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया। अब ग्रुप डी में उनका अगला मुकाबला फॉकलैंड द्वीपसमूह के सेसिल अलेक्जेंडर से होगा।
यह भी पढ़े -कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही भारत का पदक हुआ पक्का, जानें कौन सा है वो नियम जिसके चलते लवलीना को सीधे सेमीफाइनल में मिली एंट्री
विमेंस पेयर्स बॉल्स में भी मिली जीत
इससे पहले भारत की पिंकी सिंह और रूपा टिर्की ने अपने ग्रुप बी महिला पेयर्स मुकाबले में माल्टा की कोनी रिक्सन और रेबेका रिक्सन को हरा दिया। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-1 से अपने नाम किया। लेकिन दूसरा सेट माल्टा की कोनी और रेबेका ने जीता। टाई ब्रेकर में पिंकी ने अंतिम बाउल कर मैच भारत की झोली में डाल दिया। वह अब अपने अगले मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेंगी। यह मैच आज (शुक्रवार) खेला जाएगा।
Created On :   24 July 2026 12:59 AM IST










