U-20 Wrestling Championship: भारत की महिला रेसलर काजल ढोलक बनी वर्ल्ड चैंपियन, लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा

भारत की महिला रेसलर काजल ढोलक बनी वर्ल्ड चैंपियन, लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर जमाया कब्जा
भारतीय महिला रेसलर काजल ढोचक ने ग्लोबल स्टेज पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्लोवाकिया में खेली जा रही अंडर 20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारतीय महिला रेसलर काजल ढोचक ने ग्लोबल स्टेज पर एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने स्लोवाकिया में खेली जा रही अंडर 20 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 76 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। उनके अलावा भारत की दो और महिला रेसलर तनु शर्मा और सविता ने भी सिल्वर मेडल अपने नाम किए।

चीनी रेसलर को दी मात

18 साल की काजल ने 76 किलोग्राम वेट कैटेगरी में चीन की जिंगरू सन के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए 7-0 से (वीपीओ) जीत हासिल की और वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया। काजल के अब तक के शानदार करियर में पहले से ही 2024 अंडर 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप (69 किलोग्राम) और 2025 अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप (72 किलोग्राम) के टाइटल शामिल हैं। काजल ने 2025 में 72 किलोग्राम में गोल्ड जीतने के बाद इस साल अपना वेट क्लास बदला और 76 किलोग्राम में मुकाबला किया। यह भारतीय रेसलर लगातार दूसरी बार अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन बनी है। वह अपने देश की दूसरी ऐसी रेसलर हैं, जिन्होंने इस लेवल पर दो बार गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस साल पांचवां मेडल जीता

पूरे टूर्नामेंट में काजल ने बिना कोई प्वाइंट गंवाए खिताब को अपने नाम किया। खिताबी मैच में उन्होंने चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराया। यह मुकाबला अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप के शुरुआती राउंड के मुकाबले जैसा ही था, जिसे काजल ने जीता था। इस साल यानि 2026 में यह उनका लगातार पांचवां गोल्ड मेडल है।

काजल ने अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप, उलानबटार रैंकिंग सीरीज, अंडर 20 एशियन चैंपियनशिप, बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज और गुरुवार को अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीते हैं। काजल ने जापान की मियू ताकायामा के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत की और उन्हें पिन करके हराया। इसके बाद उन्होंने तुर्की की एल्मिरा यासिन को 14-0 से और सेमीफाइनल में अमेरिका की पाइपर फाउलर को 6-0 से हराया।

फाइनल में काजल के लगातार प्रेशर बनाने की वजह से चीनी रेसलर शुरू से ही बैकफुट पर रहीं। उन्होंने पहला 'स्टेप-आउट' करके 1-0 की बढ़त बनाई, फिर 'डबल-लेग अटैक' से दो प्वाइंट का 'टेकडाउन' हासिल किया और ब्रेक तक 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे पीरियड में 'ओपन हैंड्स' (खुले हाथों से लड़ने) के लिए सुन को चेतावनी दी गई, जिससे काजल के स्कोर में एक और प्वाइंट जुड़ गया। थकी हुई सुन ने मैट के बीच में बने रहने की कोशिश की, लेकिन काजल उन्हें बाहर धकेलने और 'टेकडाउन' स्कोर करने में सफल रहीं, जिससे उनकी बढ़त 7-0 हो गई।

Created On :   21 Aug 2026 6:26 PM IST

Tags

Next Story