मध्य प्रदेश में गौवध प्रतिबंधित हेमंत खंडेलवाल

भोपाल, 24 सितंबर(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि राज्य में गौवध प्रतिबंधित है, जहां तक गोमांस पर जीएसटी की बात है तो उसे जीएसटी काउंसिल द्वारा तय किया जाता है।
दरअसल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य में गोमांस पर जीएसटी शून्य होने का आरोप लगाया और सरकार का वह नोटिफिकेशन भी मीडिया के बीच दिखाया, जिसमें गोमांस पर जीएसटी शून्य प्रतिशत होने की बात कही गई है।
इसी मसले पर जब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी क्या कहते हैं, यह तो वे ही जानें। कांग्रेस के नेता केरल में गोमांस की वकालत करते हैं और यहां हमारे राज्य में गौवध पूरी तरह प्रतिबंधित है। वहीं इस तरह का कोई भी काम राज्य में नहीं होता।
जीएसटी को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल राज्य की काउंसिल नहीं है। यह केंद्र में सभी राज्यों को मिलाकर बनाई जाती है। इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के प्रतिनिधि भी रहते हैं। यह विषय राज्य का नहीं है। जो राज्य निर्यात करते हैं तो यह उस राज्य का विषय है, यह मध्य प्रदेश सरकार का विषय नहीं है। यह केंद्र का कानून है। केंद्र में सभी राज्यों की सरकारें और सभी राज्यों के जिनमें सभी दल शामिल हैं, उसके प्रतिनिधि शामिल रहते हैं।
राज्य की खेल गतिविधियों की चर्चा करते हुए खंडेलवाल ने कहा है कि राज्य में खेल का माहौल अच्छा है। हमारे प्रदेश में खेल हब बने इसकी लगातार चिंता की जा रही है। देश और दुनिया के कई देश व कई राज्य है, जहां खेल का महत्व कम हुआ, वहां युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर चली गई। राज्य में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई है। इस आयोजन में विविध खेल स्पर्धाएं हो रही हैं। इनमें क्षेत्रीय युवा खिलाड़ी बड़ी तादाद में हिस्सा ले रहे हैं। राज्य में निचले स्तर पर भी खेल गतिविधियां बढ़ाने की कोशिश हो रही है।
ठसà¥à¤µà¥à¤à¤°à¤£: यह नà¥à¤¯à¥à¥ à¤à¤à¥ फ़à¥à¤¡à¥à¤¸ दà¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ सà¥à¤µà¤¤à¤ पà¥à¤°à¤à¤¾à¤¶à¤¿à¤¤ हà¥à¤ à¤à¤¬à¤° हà¥à¥¤ à¤à¤¸ नà¥à¤¯à¥à¥ मà¥à¤ BhaskarHindi.com à¤à¥à¤® à¤à¥ दà¥à¤µà¤¾à¤°à¤¾ à¤à¤¿à¤¸à¥ à¤à¥ तरह à¤à¤¾ à¤à¥à¤ बदलाव या परिवरà¥à¤¤à¤¨ (à¤à¤¡à¤¿à¤à¤¿à¤à¤) नहà¥à¤ à¤à¤¿à¤¯à¤¾ à¤à¤¯à¤¾ हà¥| à¤à¤¸ नà¥à¤¯à¥à¤ à¤à¥ à¤à¤µà¤ नà¥à¤¯à¥à¤ मà¥à¤ à¤à¤ªà¤¯à¥à¤ मà¥à¤ लॠà¤à¤ सामà¤à¥à¤°à¤¿à¤¯à¥à¤ à¤à¥ समà¥à¤ªà¥à¤°à¥à¤£ à¤à¤µà¤¾à¤¬à¤¦à¤¾à¤°à¥ à¤à¥à¤µà¤² à¤à¤° à¤à¥à¤µà¤² नà¥à¤¯à¥à¥ à¤à¤à¥à¤à¤¸à¥ à¤à¥ हॠà¤à¤µà¤ à¤à¤¸ नà¥à¤¯à¥à¤ मà¥à¤ दॠà¤à¤ à¤à¤¾à¤¨à¤à¤¾à¤°à¥ à¤à¤¾ à¤à¤ªà¤¯à¥à¤ à¤à¤°à¤¨à¥ सॠपहलॠसà¤à¤¬à¤à¤§à¤¿à¤¤ à¤à¥à¤·à¥à¤¤à¥à¤° à¤à¥ विशà¥à¤·à¤à¥à¤à¥à¤ (वà¤à¥à¤² / à¤à¤à¤à¥à¤¨à¤¿à¤¯à¤° / à¤à¥à¤¯à¥à¤¤à¤¿à¤· / वासà¥à¤¤à¥à¤¶à¤¾à¤¸à¥à¤¤à¥à¤°à¥ / डà¥à¤à¥à¤à¤° / नà¥à¤¯à¥à¥ à¤à¤à¥à¤à¤¸à¥ / ठनà¥à¤¯ विषय à¤à¤à¥à¤¸à¤ªà¤°à¥à¤) à¤à¥ सलाह à¤à¤°à¥à¤° लà¥à¤à¥¤ ठतठसà¤à¤¬à¤à¤§à¤¿à¤¤ à¤à¤¬à¤° à¤à¤µà¤ à¤à¤ªà¤¯à¥à¤ मà¥à¤ लिठà¤à¤ à¤à¥à¤à¥à¤¸à¥à¤ मà¥à¤à¤°, फà¥à¤à¥, विडियॠà¤à¤µà¤ à¤à¤¡à¤¿à¤ à¤à¥ लà¥à¤à¤° BhaskarHindi.com नà¥à¤¯à¥à¤ पà¥à¤°à¥à¤à¤² à¤à¥ à¤à¥à¤ à¤à¥ à¤à¤¿à¤®à¥à¤®à¥à¤¦à¤¾à¤°à¥ नहà¥à¤ हà¥|
Created On :   24 Sept 2025 5:30 PM IST