जल्द ही खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल

तीन साल से ज़्यादा समय के निर्माण के बाद, चीन के क्वेइचो प्रांत में स्थित हुआच्यांग गॉर्ज ब्रिज (दुनिया का सबसे ऊंचा पुल), 28 सितंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खुलेगा।

बीजिंग, 24 सितंबर (आईएएनएस)। तीन साल से ज़्यादा समय के निर्माण के बाद, चीन के क्वेइचो प्रांत में स्थित हुआच्यांग गॉर्ज ब्रिज (दुनिया का सबसे ऊंचा पुल), 28 सितंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए खुलेगा।

क्वेइचो प्रांतीय जन सरकार के सूचना कार्यालय द्वारा 24 सितंबर को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से मिली जानकारी के अनुसार 2890 मीटर की कुल लंबाई और 1420 मीटर के मुख्य विस्तार के साथ, यह वर्तमान में पहाड़ी घाटी में बना दुनिया का सबसे लंबा स्टील ट्रस सस्पेंशन ब्रिज है। इसका डेक पानी से 625 मीटर ऊपर है, जो पेइफानच्यांग नदी पुल को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ऊँचा नया पुल बन गया है।

तेज़ हवाओं और जटिल भूविज्ञान जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए हुआच्यांग गॉर्ज ब्रिज "धरती की दरार" कहे जाने वाले हुआच्यांग ग्रैंड कैनियन के ऊपर ऊँचा खड़ा है। इस पुल ने पवन-रोधी डिज़ाइन और उच्च-ऊँचाई वाले निर्माण में कई तकनीकी सफलताएँ हासिल की हैं, 21 अधिकृत पेटेंट हासिल किए हैं और कई तकनीकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय पुल निर्माण मानकों में शामिल किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 Sept 2025 5:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story