पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रेरणा पहुंचाई विष्णु देव साय

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रेरणा पहुंचाई  विष्णु देव साय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेताओं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

रायपुर, 25 सितंबर(आईएएनएस)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भाजपा के दिवंगत दिग्गज नेताओं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय सिद्धांत के जरिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के विकास पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है। हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलते हुए, उनके आदर्शों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष, महान विचारक और समाज सुधारक पं. दीनदयाल उपाध्याय को हम श्रद्धाजंलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की प्रेरणा पहुंचाई। उनका जीवन और दर्शन आज भी हमें सशक्त, समावेशी और सर्वजन हितैषी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने आगे पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे भी गरीबों के लिए काम कर रहे हैं और राज्य की सरकार भी लगातार गरीबों के हक के लिए काम कर रही है।

पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 वर्ष पूर्व ‘मेक इन इंडिया’ जैसे दूरदर्शी अभियान की शुरुआत की थी। आज यह अभियान अपने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है और विकसित भारत के निर्माण में मजबूत नींव बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश आज वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ है और आयात पर निर्भरता खत्म करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़ार्मा, रक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व कर रहा है।

इस पहल से उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है, और देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है। साथ ही, यह पहल निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पहल को जीएसटी रिफॉर्म और स्वदेश अभियान से नई शक्ति मिल रही है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को आकार देने वाले इस दूरदर्शी अभियान के लिए पीएम मोदी का तहे दिल से आभार।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 Sept 2025 5:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story