शंघाई मास्टर्स में खिताब बचाना कड़ी चुनौती जैनिक सिनर

शंघाई मास्टर्स में खिताब बचाना कड़ी चुनौती  जैनिक सिनर
दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने कहा है कि 'शंघाई मास्टर्स' का खिताब बचाने के लिए उन्हें कठिन और कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

शंघाई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया के दूसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने कहा है कि 'शंघाई मास्टर्स' का खिताब बचाने के लिए उन्हें कठिन और कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

हाल ही में लर्नर टिएन को हराकर 21वां एटीपी खिताब जीतने वाले जैनिक सिनर का शंघाई मास्टर्स में पहला मुकाबला जर्मनी के 49वें नंबर के खिलाड़ी डैनियल अल्टमायर से होगा।

एटीपी ने सिनर के हवाले से कहा, "मेरे पास तैयारी के लिए केवल एक अभ्यास सत्र है। देखते हैं क्या होता है। यह बहुत ही कठिन और कड़ी चुनौती होगी, खासकर पहला मैच। आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है।"

शंघाई मास्टर्स में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज की कमी खलेगी। अल्काराज ने शारीरिक समस्याओं का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था। शंघाई मास्टर्स में सिनर की सबसे बड़ी बाधा नोवाक जोकोविच हैं। पिछले साल, सिनर ने फाइनल में जोकोविच को हराकर शंघाई ट्रॉफी जीती थी।

सिनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं अकेला नहीं हूं जो बदल रहा हूं। अगर आप हर खिलाड़ी से पूछें, तो हर खिलाड़ी अपनी चीजें बदल रहा है और बेहतर होने की कोशिश कर रहा है। हम जो भी करने की कोशिश करते हैं, वो कोई पागलपन भरे कदम नहीं होते, बस कुछ चीजों में बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर होने की कोशिश करते हैं। कुछ शॉट पिछले महीनों की तुलना में थोड़े बेहतर रहे, कुछ शॉट ऐसे हैं जिनमें हम अभी भी सुधार कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि मैं हर टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का इंतजार कर रहा हूं। इससे मुझे ज्यादा से ज्यादा चीजें आजमाने का मौका मिलता है।

सिनर ने यूएस ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हारने के बाद अपने खेल में बदलाव किया है।

—आईएएनएस

पीएके

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Oct 2025 3:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story